इस 'भारतीय' ने भारत के ही खिलाफ मचाया तहलका, हारे हुए मैच में 8वें नंबर पर आकर अटका दी सांसे!

Uddish Suri Incredible Batting: भारतीय मूल के उद्दिश सूरी UAE के लिए खेल रहे हैं और अंडर 19 एशिया कप 2025 के पहले मैच में उन्होंने तहलका मचा दिया. उन्होंने भारत ने पहली गेंद से कमाल दिखाया और फिर बल्ले से शानदार पारी खेली. UAE हार गई लेकिन उद्दिश सूरी ने अपने प्रदर्शन से फैंस के दिल में जगह बना ली.

Uddish Suri Incredible Batting

उद्दिश सूरी ने किया कमाल

Uddish Suri Incredible Batting: अंडर 19 एशिया कप 2025 के पहले मैच में भारत ने UAE को 234 रन से करारी हार थमाई. इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से तबाही मचाई और 171 रन की शानदार पारी खेली. उनके अलावा एक और खिलाड़ी चर्चा का विषय रहा. भारतीय मूल के UAE प्लेयर उद्दिश सूरी ने अपने प्रदर्शन से तहलका मचा दिया. उन्होंने पहले अपनी गेंदबाजी से कमाल किया और फिर बल्ले से शानदार पारी खेली. वो 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे और उन्होंने हारे हुए मैच में फैंस की सांसे अटका दी थी, क्योंकि हर कोई UAE के जल्दी ऑलआउट होने की उम्मीद कर रहा था.

विज्ञापन

भारत के खिलाफ उद्दिश सूरी का जलवा

अंडर 19 एशिया कप में UAE के लिए 17 साल के उद्दिश सूरी ने कमाल कर दिया. उन्होंने लेफ्ट आर्म स्पिनर ने 10 ओवर फेंके और 77 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए. वो UAE के लिए दूसरे सबसे किफायती गेंदबाज रहे. उन्होंने 171 पर बल्लेबाजी कर रहे वैभव सूर्यवंशी को क्लीन बोल्ड किया. इसके बाद उन्होंने 69 रन पर खेल रहे विहान मल्होत्रा को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया. उन्होंने दोनों बड़े विकेट अपने नाम किए. अंडर 19 टीम इंडिया ने UAE को 434 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया.

विज्ञापन

मात्र 53 रन पर UAE 6 विकेट गंवा चुकी थी. 13.4 ओवरों में वो 6 विकेट खो चुके थे और लग रहा था कि 25 ओवर भी ये टीम बल्लेबाजी नहीं कर पाएगी. हालांकि, उद्दिश सूरी और पृथ्वी मधु के बीच शानदार साझेदारी देखने को मिली. उन्होंने साथ मिलकर 85 रन जोड़े. पृथ्वी अर्धशतक जड़ने के बाद पवेलियन लौट गए लेकिन उद्दिश ने पारी जारी रखी और अंत तक बल्लेबाजी करते रहे. उन्होंने 106 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 78 रन बनाए. UAE भले ही 234 रन से हार गई लेकिन भारतीय मूल के उद्दिश का भारत के खिलाफ प्रदर्शन कमाल का रहा.

विज्ञापन

अगला मैच कब खेलेंगे उद्दिश सूरी?

UAE का अगला मैच 14 दिसंबर 2025 को मलेशिया के खिलाफ होने वाला है. द सेवेंस स्टेडियम में ये मैच खेला जाएगा और उद्दिश सूरी पर सभी की नजर रहेगी. भारत के खिलाफ कमाल करने के बाद अब UAE को उनसे अगले मैच में काफी उम्मीदें होगी. उन्हें बल्लेबाजी क्रम में प्रमोट किया जा सकता है. देखना होगा कि भारतीय मूल के इस प्लेयर का अंडर 19 एशिया कप में प्रदर्शन कैसा रहता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ