टीम इंडिया को ये विदेशी कंपनी कर सकती है स्पॉन्सर, सामने आया बड़ा अपडेट
Team India jersey sponsor: बीसीसीआई और ड्रीम 11 के बीच करार खत्म हो गया है। ऐसे में अब भारतीय टीम को नया जर्सी स्पॉन्सर मिलने वाला है।
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी

Team India jersey sponsor: भारत सरकार ने ऑनलाइन मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म पर कानून बनाने के बाद ड्रीम 11 (Dream 11) समेत कई कंपनियों पर रोक लगा दिया है। जिसके बाद बीसीसीआई और ड्रीम 11 के बीच स्पॉन्सरशिप खत्म हो गई है। अब बीसीसीआई नए स्पॉन्सर की तलाश कर रही है। ऐसे में अब एशिया कप 2025 से पहले एक विदेशी कंपनी भारतीय टीम को स्पॉन्सर कर सकती है।
टीम इंडिया की जर्सी पर अब ड्रीम 11 का नाम नहीं दिखेगा। क्योंकि अब बीसीसीआई और टीम की डील खत्म हो गई है। ऐसे में अब बोर्ड एशिया कप 2025 से पहले नया स्पॉन्सर ढूंढ रही है। एनडीटीवी के मुताबिक टोयोटा ने भारत की जर्सी प्रायोजक बनने में रुचि दिखाई है। अगर टोयोटा और बीसीसीआई के बीच डील हो जाती है तो टीम इंडिया की जर्सी पर अब टोयोटा दिखेगा।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और ड्रीम 11 के बीच तीन साल के लिए ये अनुबंध हुआ था। साल 2023 में पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पर ये लोगो नजर आया था और ये डील टी-20 वर्ल्ड कप 2026 तक जारी रहनी थी। लेकिन अब मनी गेमिंग भारत में बैन कर दिया गया है। इसके बाद ड्रीम 11 को तगड़ा नुकसान हुआ। बता दें कि ड्रीम 11 और बीसीसीआई के बीच 3 सालों तक की डील 358 करोड़ रुपये में हुई थी।
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने टाइम्स ऑफ इंडिया अखबार से बात करते हुए बताया कि बीसीसीआई कोई भी ऐसा काम नहीं करेगा, जिसकी इजाजत भारत सरकार या देश का कानून नहीं देता है। देवजीत सैकिया ने साफ कहा कि हम देश के किसी भी कानून का उल्लंघन नहीं करेंगे। ड्रीम 11 की वैल्यूएशन करीब 8 अरब डॉलर की है। भारत सरकार के नए कानून के मुताबिक, जो भी इस तरह के खेलो को बाजार में लाएगा, उसे तीन साल जेल की सजा होगी। साथ ही एक करोड़ रुपये का जुर्माना भी भरना पड़ेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: