IND vs AUS: तिलक वर्मा ने पकड़ा धांसू कैच, मुंह ताकते रह गए ट्रेविस हेड, वीडियो हुआ वायरल

Tilak Varma Took Brilliant Catch: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी-20 मैच मेलबर्न में खेला गया. इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया. लेकिन फील्डिंग में तिलक वर्मा चमके. उन्होंने बाउंड्री लाइन पर शानदार कैच लपक लिया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

cricket News - 2025-10-31T165452.298

Tilak Varma took brilliant catch: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मेलबर्न में खेला गया. इस मैच में अभिषेक शर्मा को छोड़कर कोई भी भारतीय बल्लेबाज खासा कमाल नहीं कर सका. भारतीय टीम स्कोरबोर्ड पर बड़ा स्कोर नहीं बना सकी. हालांकि फील्डिंग के दौरान तिलक वर्मा ने महफिल लूट ली. उन्होंने धांसू कैच पकड़कर फैंस को तारीफ करने के लिए मजबूर कर दिया.

विज्ञापन

तिलक वर्मा ने पकड़ा धांसू कैच

तिलक वर्मा ने ट्रेविस हेड का शानदार कैच लपक लिया. दरअसल 4.3 ओवर में हेड ने छक्का मारने का प्रयास किया, लेकिन गेंद बल्ले से अच्छा कनेक्ट नहीं हो पाई और मिडऑफ की दिशा में फील्डिंग कर रहे तिलक वर्मा ने धांसू कैच लपक लिया. हालांकि कैच लेने के बाद तिलक का बैलेंस बिगड़ गया था. लेकिन उन्होंने अपने शानदार प्रेजेस ऑफ माइंड का इस्तेमाल किया और कैच को पूरा कर लिया. तिलक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

भारत ने बनाए 125 रन

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए थे. शुभमन गिल ने 10 गेंदों में 5 और अभिषेक शर्मा ने 37 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली. इसके अलावा संजू सैमसन ने 4 गेंदों में 2 और सूर्यकुमार यादव 4 गेंदों में 1 रन बनाकर चलते बने. इसके अलावा तिलक वर्मा का खाता नहीं खुला. उन्होंने 2 गेंदों में 0 रन बनाए.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से जीता मुकाबला

लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट शेष रहते हुए 13.2 ओवर में ही मुकाबला जीत लिया. मिचेल मार्श ने 26 गेंदों में 46 रन और ट्रेविस हेड 15 गेंदों में 28 रन बनाए. इसके अलावा जोश इंग्लिस ने 20 गेंदों में 20 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने 3 विकेट झटके, जबकि भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ