IND vs NZ: मयंक यादव समेत इन 3 युवा खिलाड़ियों को मिला न्यूजीलैंड सीरीज में मौका, BCCI का आया बड़ा फैसला

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। 4 युवा खिलाड़ियों को भी टीम इंडिया में शामिल किया गया है।

Team India (6)

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। पहला मैच 16 अक्टूबर से होने वाला है। इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने 11 अक्टूबर को टीम का ऐलान कर दिया है। भारतीय दल में कई युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिला है। बोर्ड ने सीरीज के लिए 15 मुख्य सदस्यों को चुना है, जबकि 4 खिलाड़ी ट्रेवल रिजर्व के तौर पर चुने गए हैं।

विज्ञापन

इन 4 खिलाड़ियों को मिला मौका

बीसीसीआई ने ट्रेवल रिजर्व के तौर पर मयंक यादव समेत, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, और प्रसिद्ध कृष्णा को भी मौका दिया है। इन खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की संभावना कम है। लेकिन अगर कोई खिलाड़ी अंतिम 15 से चोटिल होता है तो इन खिलाड़ियों को जगह मिल सकती है। प्रसिद्ध कृष्णा भारत के लिए टेस्ट खेल चुके हैं, जबकि मयंक यादव, हर्षित राणा और नितीश कुमार रेड्डी को टेस्ट में पर्दापण करने का मौका नहीं मिला है।

विज्ञापन

ऐसा रहा है हालिया प्रदर्शन

मयंक यादव को भारतीय टीम में बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही 3 मैच की टी-20 सीरीज के लिए चुना गया था। उन्होंने अब तक खेले गए 2 मैच में अपनी गेंदबाजी से खासा प्रभावित किया है। मयंक ने आईपीएल 2024 में 156 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफतार से गेंदबाजी कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था।

विज्ञापन

वहीं नितीश रेड्डी का भी हालिया प्रदर्शन दमदार रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने दूसरे टी-20 मैच में ताबड़तोड़ अर्धशतक जमाया था। रेड्डी ने पहले मैच में नाबाद 16 और दूसरे मैच में 74 रन बनाए थे। इसके अलावा हर्षित राणा को अभी भी डेब्यू का इंतजार है।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप

ट्रैवल रिजर्व: मयंक यादव, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और नितीश कुमार रेड्डी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ