IPLऑक्शन में खिलाड़ियों को लेकर आया बड़ा फैसला, बीसीसीआई ने बनाए नए नियम!

IPL 2025 Auction: आईपीएल ऑक्शन 2025 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। खिलाड़ियों को लेकर बीसीसीआई ने नए नियम बनाए हैं।

IPL 2025 (3)

IPL 2025 Auction: आईपीएल 2025 ऑक्शन को लेकर तैयारियां जोरों शोरों के साथ चल रही हैं। मेगा ऑक्शन को लेकर कई नए नियम बीसीसीआई ने तैयार किए हैं। अब ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इंडियन प्रीमियर लीग ने सूचित किया है कि मेगा ऑक्शन में मार्की खिलाड़ियों के 2 सेट होंगे।

विज्ञापन

8-9 खिलाड़ियों की होगी मार्की लिस्ट

क्रिकबज के मुताबिक बीसीसीआई ने बताया है कि सभी सेट में 8-9 खिलाड़ियों वाली मार्की लिस्ट तैयार की जाएगी। खिलाड़ियों का 2 सेट बनाया जाएगा। इससे पहले आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में एक ही सेट था। लेकिन 2014 और 2018 ऑक्शन में खिलाड़ियों की 2 मार्की लिस्ट तैयार की गई थी। एलीट ग्रेड में जगह बनाने वाले खिलाड़ियों में ऋषभ पंत, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, आर अश्विन, मिशेल स्टार्क और जोस बटलर शामिल हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Cricbuzz (@cricbuzzofficial)

सऊदी अरब में होगा ऑक्शन

मेगा ऑक्शन इस बार कई मायनों में खास है। इतिहास में पहली बार मेगा ऑक्शन का आयोजन सऊदी अरब में हो रहा है। मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को जेद्दा शहर के अबादी अल जोहर एरिना में होगा। प्रत्येक मार्की खिलाड़ियों ने खुद को 2 करोड़ की श्रेणी में रखा है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि दो सेट के अंत तक उपलब्ध पर्स का 30 से 50 प्रतिशत खर्च हो चुका होगा।

विज्ञापन

पंजाब किंग्स के पास सबसे ज्यादा पैसा

इस बार आईपीएल ऑक्शन में पंजाब किंग्स के पास सबसे ज्यादा पैसा है। अगर इस बार फ्रेंचाइजियां अपनी टीम में 25 खिलाड़ियों को शामिल करती है तो ऑक्शन में कुल 204 खिलाड़ी खरीदे जाएंगे, जिसमें 70 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। ऑक्शन में पंजाब किंग्स के पास सबसे ज्यादा 110 करोड़ हैं। पंजाब ने अपने कोर खिलाड़ी सैम करन, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा को रिलीज कर दिया था। मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स , दिल्ली कैपिटल्स, केकेआर, एलएसजी अपने नए कप्तान की तलाश में उतरेंगी। इन फ्रेंचाइजियों ने अपने कप्तान को रिटेन नहीं किया है।

विज्ञापन

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ