---विज्ञापन---

खेल angle-right

न्यूजीलैंड की स्टार खिलाड़ी ने लिया संन्यास, कीवी टीम को लगा बड़ा झटका

Thamysn Newton: न्यूजीलैंड की स्टार खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है। टीम के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है।

---विज्ञापन---

Thamysn Newton: न्यूजीलैंड की स्टार ऑलराउंडर थैमसिन न्यूटन ने इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ने का फैसला किया है। 30 साल की स्टार खिलाड़ी थैमसिन ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी प्रारूप से संन्यास का ऐलान कर दिया है। अब वह न्यूजीलैंड के लिए प्रतिनिधित्व नहीं कर पाएंगी। न्यूटन, आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2016 का हिस्सा रही थीं। इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड को वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। वेस्टइंडीज ने 6 रनों से मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी।

पाकिस्तान के खिलाफ चटकाए थे 5 विकेट

न्यूटन ने साल 2016 में पाकिस्तान महिला टीम के खिलाफ 5 विकेट हॉल भी अपने नाम किया था। उन्होंने घरेलू सर्किट में कई टूर्नामेंट जीते हैं, जिसमें हैलीबर्टन जॉनस्टोन शील्ड भी शामिल है। इसके अलावा उन्होंने वेलिंगटन के लिए सुपर स्मैश में भी चार बार जीत हासिल की है। हालांकि न्यूटन ने न्यूजीलैंड के लिए ज्यादा इंटरनेशनल मैच नहीं खेले हैं। वह लंबे समय से टीम से दूर चल रही थीं।

---विज्ञापन---

न्यूजीलैंड के लिए उन्होंने आखिरी वनडे साल 2017 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। इसके बाद कीवी टीम के लिए आखिरी टी-20 मैच उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2021 में खेला। वह लंबे समय से नेशनल टीम से दूर थीं। ऐसे में उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया।

करियर पर एक नजर

न्यूटन ने साल 2015 में पहली बार न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 10 वनडे मैच में 11 विकेट चटकाए हैं, जबकि 15 टी-20 मैच में उन्होंने 9 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। वुमेंस बिग बैश लीग में उन्होंने साल 2017 और 18 में खेला। इस दौरान वह खासा प्रभावित नहीं कर पाईं। उन्होंने 14 मैच की 9 पारियों में 6 विकेट अपने नाम किए।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 10, 2025 02:25 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola