Team India Squad for Afghanistan T20I Series: अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाली इस सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर को टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में बरकरार रखा गया है.
हालांकि, अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम इंडिया हाल ही में हुए जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलने वाली भारतीय टीम से काफी अलग है. पिछली टी20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा रहे 8 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है और पूरा स्क्वॉड बदल गया है.
---विज्ञापन---
सिर्फ 1 महीने में बदल गई टीम इंडिया की तस्वीर
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में 8 बड़े फेरबदल देखने को मिले हैं. इस सीरीज के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा की भारतीय टी20 टीम में वापसी हुई है. हालांकि, इन चारों खिलाड़ियों को फिटनेस क्लीयरेंस मिलने के बाद ही खेलने का मौका मिलेगा. वहीं, वरुण चक्रवर्ती पूरी तरह से फिट होकर टीम में वापसी कर रहे हैं. इनके अलावा, संजू सैमसन, रवि बिश्नोई और अक्षर पटेल की भी टीम में वापसी हुई है.
वहीं, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा रहे 8 खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया गया है. इनमें प्रभसिमरन सिंह, रिंकू सिंह, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, मंयक यादव और हर्ष दुबे का नाम शामिल है. दिलचस्प बात यह है कि मंयक यादव ने लंबे समय के बाद जिम्बाब्वे सीरीज में वापसी की थी और तीन मैचों में शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट भी चटकाए थे. इसके बावजूद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है. बता दें कि, भारत और जिम्बाब्वे टी20 सीरीज 26 जुलाई को समाप्त हुई थी और इसके सिर्फ एक महीने बाद ही टीम इंडिया की तस्वीर पूरी तरह से बदल गई.
---विज्ञापन---
कितनी बदली टीम इंडिया?
| टीम से बाहर हुए 8 खिलाड़ी | वापसी करने वाले 8 खिलाड़ी |
|---|---|
| प्रभसिमरन सिंह | संजू सैमसन |
| मयंक यादव | जसप्रीत बुमराह |
| रिंकू सिंह | नीतीश कुमार रेड्डी |
| प्रिंस यादव | रवि बिश्नोई |
| अशोक शर्मा | अर्शदीप सिंह |
| हर्ष दुबे | अक्षर पटेल |
| सूर्यांश शेडगे | वॉशिंगटन सुंदर |
| यश ठाकुर | वरुण चक्रवर्ती |
ये भी पढ़ें- अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन! जसप्रीत बुमराह समेत 4 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में ऐसी थी टीम इंडिया
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर).
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर*, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई और हर्षित राणा*.
---विज्ञापन---
नोट :- * यानी प्लेयर्स का फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन है.
ये भी पढ़ें- Women’s Asia Cup 2026: थाईलैंड को रौंदने के बाद अब हांगकांग से भिड़ेगा भारत, जानें कब और कहां देखें LIVE
---विज्ञापन---