PCB ने छोड़ी जिद, हाइब्रिड मॉडल में खेली जाएगी चैंपियंस ट्रॉफी! इस देश में होंगे टीम इंडिया के सभी मैच

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आखिरकार अपनी जिद छोड़ दी है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

Untitled design - 2024-11-07T222438.007

Rohit Sharma

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आखिरकार अपनी जिद छोड़ दी है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, चैंपियंस ट्रॉफी एशिया कप की तरह ही हाइब्रिड मॉडल में खेली जाएगी। यानी भारतीय टीम अपने सभी मैच पाकिस्तान की जगह किसी और देश में खेलेगी। खबर के मुताबिक, रोहित की पलटन अगले साल होने वाले टूर्नामेंट के अपने सभी मुकाबले यूएई में खेलेगी। माना जा रहा है कि पड़ोसी मुल्क से अपने बिगड़े राजनीतिक रिश्तों की वजह से भारत सरकार टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने को तैयार नहीं है।

हाइब्रिड मॉडल में खेली जाएगी चैंपियंस ट्रॉफी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को हाइब्रिड मॉडल में करवाने के लिए तैयार हो गया है। पीटीआई की खबर के अनुसार, भारतीय टीम अगले साल होने वाले टूर्नामेंट के अपने सभी मैच यूएई में खेल सकती है। इससे पहले पीसीबी टूर्नामेंट को पाकिस्तान में आयोजित कराने की जिद पर अड़ा हुआ था। हालांकि, ताजा रिपोर्ट की मानें, तो पीसीबी ने अपनी यह जिद छोड़ दी है और वह चैंपियंस ट्रॉफी को हाइब्रिड मॉडल में कराने के लिए तैयार हो गया है। इससे पहले साल 2023 में एशिया कप भी इसी तरह से हाइब्रिड मॉडल में खेला गया था, जिसके होस्टिंग राइड्स पाकिस्तान के पास थे।

पीटीआई के साथ बातचीत करते हुए पीसीबी के एक खास सूत्र ने बताया, “पीसीबी का कहना है कि अगर भारतीय सरकार टीम इंडिया के पाकिस्तान दौरे के लिए नहीं मानती है, तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल में कुछ बदलाव कर सकता है। इसके अनुसार, भारतीय टीम के सभी मैच दुबई या फिर शारजाह में शिफ्ट किए जा सकते हैं।” नियमों के अनुसार, आईसीसी किसी भी क्रिकेट बोर्ड को सरकार के खिलाफ जाकर फैसला लेने के लिए दबाव नहीं बना सकती है। वहीं, बीसीसीआई सचिव जय शाह पहले ही साफ कर चुके हैं कि पाकिस्तान जाने का आखिरी फैसला भारतीय सरकार लेगी।

जल्द हो सकता है शेड्यूल का ऐलान

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल का ऐलान जल्द हो सकता है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले साल पाकिस्तान में हाने वाले टूर्नामेंट के शेड्यूल की घोषणा 11 नवंबर को हो सकती है। माना जा रहा है कि भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा जाएगा, जिसमें न्यूजीलैंड और बांग्लादेश अन्य टीम हो सकती हैं। वहीं, ग्रुप-बी में इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के होने की उम्मीद जताई जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ