भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले हुआ बड़ा बदलाव, बोर्ड ने किया ऐलान

भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने जा रहा है. इस सीरीज से पहले बड़ा बदलाव हुआ है. 1 अगस्त को इस सीरीज से पहले बड़ा अपडेट आया है.

Cricket News - 2026-08-01T153402.664

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से खेला जाएगा. वहीं, दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से खेला जाना है. बीसीसीआई ने इसके लिए भारतीय टीम का ऐलान भी कर दिया है. हालांकि अब सीरीज से पहले बड़ा बदलाव किया गया है. ये बदलाव अभ्यास मैच को लेकर किया गया है.

विज्ञापन

बीसीसीआई ने किया बदलाव

भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले 4 दिवसीय अभ्यास मैच होने वाला था. लेकिन अब इस अभ्यास मैच में एक बदलाव हुआ है. पहले ये अभ्यास मैच 4 दिवसीय होने वाला था. लेकिन अब इसे एक दिन छोटा कर दिया गया है. यानी अब ये अभ्यास मैच 3 दिन का खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत 7 अगस्त से होगी.

विज्ञापन

टीम की घोषणा करते समय बीसीसीआई ने अभ्यास मैच को लेकर कहा था कि सीरीज से पहले, टीम 7 अगस्त से कोलंबो में चार दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी. लेकिन अब यह सामने आया है कि बीसीसीआई और भारतीय टीम प्रबंधन सहित सभी संबंधित पक्षों को इस बदलाव की जानकारी दे दी गई है. यह मैच कोलंबो के एसएससी स्टेडियम के पास स्थित एनसीसी ग्राउंड में खेला जाएगा.

जसप्रीत बुमराह ने भी दी खुशखबरी

जसप्रीत बुमराह को मेडिकल टीम ने मैच खेलने की इजाजत दे दी है. वह चोटिल चल रहे थे और इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में नहीं खेल पाए थे. बुमराह बेंगलुरु स्थित सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे थे. हालांकि अब वह पूरी तरह फिट हो चुके हैं और मेडिकल टीम से उन्हें हरी झंडी मिल गई है.

विज्ञापन

भारतीय टीम का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत [विकेटकीपर], साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल विकेटकीपर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद, सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ