टीम इंडिया में पड़ी फूट! बीसीसीआई के इस फैसले की रोहित शर्मा को नहीं थी जानकारी, रिपोर्ट में किया गया बड़ा दावा

Team India News: टीम इंडिया ने अभिषेक नायर को असिस्टेंट कोच के पद से हटा दिया है। इसी बीच एक बड़ी अपडेट सामने आई है।

BeFunky-collage - 2025-04-22T214933.294

Team India News: भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान और मुंबई इंडियंस के ओपनर रोहित शर्मा ने आईपीएल में खराब फॉर्म से उबरते हुए जोरदार वापसी की है। लगातार दो मैचों में कम स्कोर बनाने के बाद रोहित ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 45 गेंदों पर नाबाद 76 रन की शानदार पारी खेली और मुंबई को 9 विकेट से जीत दिलाई। उनकी इस बेहतरीन पारी से फैंस खुश हो गए, लेकिन सबका ध्यान तब गया जब रोहित ने जीत के बाद इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डाली। उन्होंने एक फोटो शेयर की और लिखा, “धन्यवाद, अभिषेक नायर!”

विज्ञापन

अभिषेक नायर पिछले आठ महीनों से टीम इंडिया के सहायक कोच थे, लेकिन हाल ही में बीसीसीआई ने उन्हें हटा दिया। ऐसा माना जा रहा है कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में टीम के खराब प्रदर्शन की वजह से उन्हें हटाया गया। रोहित की स्टोरी को लोग नायर के लिए एक खास समर्थन के रूप में देख रहे हैं।

विज्ञापन

नहीं ली गई रोहित शर्मा से राय

दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने जब अभिषेक नायर को कोचिंग स्टाफ से हटाया तो उससे पहले रोहित शर्मा से कोई बात नहीं की गई। जबकि जब नायर को टीम में शामिल किया गया था, तब रोहित से राय ली गई थी।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रोहित की इंस्टाग्राम पोस्ट से साफ पता चलता है कि नायर को हटाने के फैसले से भारतीय टीम का पूरा मैनेजमेंट सहमत नहीं था। रिपोर्ट में लिखा है, “अभिषेक नायर को टीम में लाने का फैसला रोहित की मंजूरी से हुआ था, लेकिन उन्हें हटाने से पहले रोहित से कोई सलाह नहीं ली गई।”

विज्ञापन

रिपोर्ट में किया गया ये बड़ा दावा

रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि भारत को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-3 से हार मिलने के बाद एक समीक्षा बैठक हुई थी। हालांकि उस वक्त कोचिंग स्टाफ के खिलाफ कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी नजदीक थी। अब जबकि भारतीय टीम आईपीएल की वजह से इस समय कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल रही है, बीसीसीआई ने पिछले हफ्ते एक्शन लिया। बैठक में टीम मैनेजमेंट के एक सदस्य ने ये भी शिकायत की थी कि ड्रेसिंग रूम की बातें मीडिया तक पहुंच रही हैं, जो चिंता का विषय है।

उठाए गए थे ये सवाल

नायर के साथ-साथ फील्डिंग कोच टी दिलीप और फिटनेस ट्रेनर सोहम देसाई को भी टीम से बाहर कर दिया गया था। हालांकि दिलीप और देसाई को उनके कार्यकाल खत्म होने के बाद हटाया गया, जबकि नायर को बीच में ही हटा दिया गया।

विज्ञापन

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट के एक सदस्य ने नायर की भरोसेमंद होने पर सवाल उठाया है। रिपोर्ट में कहा गया है, “टीम मैनेजमेंट के एक सदस्य ने पूछा, ‘अगर नायर इतने भरोसेमंद थे, तो इंग्लैंड के खिलाफ जनवरी में हुई सीरीज के लिए सीतांशु कोटक को बल्लेबाजी कोच क्यों बनाया गया? यहां तक कि रोहित भी कोटक को टीम में लाने पर राज़ी हो गए थे।'”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ