T20 World Cup 2024 Team India Update: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीमें अमेरिका पहुंच रही हैं। भारतीय टीम के कई खिलाड़ी कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा के साथ पहले बैच में अमेरिका पहुंच चुके हैं। दूसरी ओर कुछ खिलाड़ी आईपीएल और निजी काम की वजह से अमेरिका नहीं पहुंचे थे। अब धीरे-धीरे बाकी खिलाड़ी भी न्यूयॉर्क पहुंच रहे हैं। सोमवार को तीन और खिलाड़ी अमेरिका के लिए रवाना हुए।
चहल, जायसवाल और आवेश रवाना
इन खिलाड़ियों में युजवेंद्र चहल, यशस्वी जायसवाल और आवेश खान का नाम शामिल है। ये प्लेयर आईपीएल प्लेऑफ की वजह से टीम इंडिया के पहले बैच के साथ रवाना नहीं हुए थे। गौरतलब है कि टीम इंडिया के स्क्वाड में 15 खिलाड़ी शामिल हैं। जबकि रिजर्व में रिंकू सिंह, शुभमन गिल, आवेश खान और खलील अहमद को रिजर्व में शामिल किया गया है। इस तरह कुल 19 खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ को अमेरिका पहुंचना है।
ये खिलाड़ी पहुंचे अमेरिका
अब तक अमेरिका पहुंचने वाले खिलाड़ियों में कप्तान रोहित शर्मा के साथ ही विकेटकीपर ऋषभ पंत, शुभमन गिल, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रवींद्र जडेजा, अर्शदीप सिंह और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी शामिल रहे। अब युजवेंद्र चहल, यशस्वी जायसवाल और आवेश खान भी इसमें शामिल हो गए हैं।
हार्दिक पांड्या कहां हैं?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक पांड्या न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं। वह आईपीएल के बाद विदेश में छुट्टियां मना रहे थे। हालांकि उनका कोई फोटो या वीडियो सामने नहीं आया है। जिससे उनके न्यूयॉर्क पहुंचने पर सस्पेंस पैदा हो गया है। बीसीसीआई ने भी उन पर कोई अपडेट नहीं दिया है। चार दिन पहले हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम से कुछ वीडियोज पोस्ट किए थे। जिसमें वह स्वीमिंग पूल में नजर आ रहे थे। अब कहा जा रहा है कि टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन के लिए वह अमेरिका पहुंच चुके हैं। इससे पहले पांड्या 25 मई को टीम की फ्लाइट में नहीं चढ़ पाए थे क्योंकि वह किसी अज्ञात स्थान पर थे। विराट कोहली ने भी बीसीसीआई से ब्रेक मांगा था। वह बाद में न्यूयॉर्क पहुंचेंगे। वहीं रिंकू सिंह बुधवार को अमेरिका जाएंगे। उन्होंने केकेआर के आईपीएल जीतने के बाद खुद ये अपडेट दिया था।
संजू सैमसन कहां हैं?
संजू सैमसन भी अभी तक अमेरिका नहीं पहुंचे हैं। वह किसी पर्सनल काम के लिए इस समय दुबई में हैं। टीम इंडिया अमेरिका में 1 जून को वार्मअप मैच खेलेगी। इससे पहले न्यूयॉर्क में प्रैक्टिस सेशन होंगे। भारतीय टीम का पहला वर्ल्ड कप मुकाबला 5 जून को अमेरिका के खिलाफ होगा।
ये भी पढ़ें: रियान पराग की Youtube हिस्ट्री दुनिया के सामने आई, इन एक्ट्रेस के हॉट वीडियोज करते हैं सर्च
ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल बाहर…पूर्व दिग्गज ने रोहित शर्मा के बाद चुना टीम इंडिया का कप्तान
ये भी पढ़ें: हेड कोच बनने पर गौतम गंभीर के सामने होंगी ये 5 चुनौतियां, दो बड़े टूर्नामेंट दांव पर
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: फ्री में कहां देख सकेंगे वर्ल्ड कप के मैच? Live Streaming की पूरी डिटेल
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines