T20 World Cup 2024 WI Vs NZ: टी20 विश्व कप में आज मेजबान वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच को वेस्टइंडीज ने 13 रनों से जीतकर लगभग सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 149 रन बनाए थे। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 136 रन ही बना पाई थी। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने सुपर-8 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। वहीं अब न्यूजीलैंड पर सुपर-8 से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है।
प्वाइंट्स टेबल में हलचल
वेस्टइंडीज अब न्यूजीलैंड को हराकर ग्रुप सी में पहले पायदान पर आ गई है। इससे पहले पहले स्थान पर अफगानिस्तान की टीम मौजूद थी। अभी तक अफगानिस्तान ने भी इस विश्व कप में अपने दोनों ही मैच जीते हैं। वेस्टइंडीज ने भी अब अपने तीनों मैच जीत लिए हैं। अब वेस्टइंडीज के 6 अंक हो गए हैं।
ये भी पढ़ें:- IND Vs USA: सौरभ नेत्रवलकर ने रचा इतिहास, ICC टूर्नामेंट में ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज
13 रन से जीता मैच
इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 149 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शेरफेन रदरफोर्ड ने 68 रनों की तूफानी पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान शेरफेन रदरफोर्ड ने 2 चौके और 6 शानदार छक्के लगाए थे। इसके अलावा निकोलस पूरन ने 17 और अकेल होसेन ने 15 रन बनाए थे।
150 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 136 रन ही बना पाई थी। न्यूजीलैंड की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 40 रनों की पारी खेली थी। वहीं वेस्टइंडीज की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अल्जारी जोसेफ ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए।
ये भी पढ़ें:- WC में पहली बार गोल्डन डक पर आउट हुए कोहली, रोहित का रिएक्शन बयां कर रहा बहुत कुछ
ये भी पढ़ें:- IND Vs USA: भारत को मुफ्त में क्यों मिले थे 5 रन? यूएसए को इस नियम ने फंसाया
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
22 mins agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
54 mins agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
2 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
4 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
11 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
11 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
12 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
12 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines