T20 World Cup 2024 Virat Kohli: टीम इंडिया ने अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत आयरलैंड के साथ मैच से की थी। जिसको टीम इंडिया ने जीत लिया था। इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से पारी की शुरुआत कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने की थी। हालांकि विराट ओपनिंग में फ्लॉप हो गए थे। वहीं अब पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने विराट को ओपनिंग कराने के टीम इंडिया के फैसले को गलत बताया है।
कामरान अकमल का विराट पर बड़ा बयान
आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में यशस्वी जायसवाल को जगह नहीं दी गई थी। जिसके बाद टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली ने ओपनिंग की थी। विराट कोहली 5 गेंद खेलकर महज एक रन बनाकर आउट हो गए थे।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ‘एक ही दिल है कितनी बार तोड़ोगे..’ PAK की हार के बाद लड़की का Video वायरल
वहीं अब विराट को ओपनिंग कराने को लेकर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान अकमल ने अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए कहा कि मेरा मानना है कि भारत का बल्लेबाजी क्रम सही नहीं है विराट को नंबर 3 पर ही बल्लेबाजी करनी चाहिए। कोहली नंबर 3 पर आकर दबाव झेल सकते हैं। यशस्वी जायसवाल को ही टीम इंडिया के लिए रोहित के साथ ओपनिंग करनी चाहिए। मुझे लगता है कि भारत विराट से ओपनिंग बल्लेबाजी कराकर गलती कर रहा है।
9 जून को भारत-पाक मैच
जहां एक तरफ टीम इंडिया ने अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है, तो वहीं पाकिस्तान को अपने पहले ही मैच में मेजबान यूएसए जैसी कमजोर टीम से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं अब भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। उम्मीद लगाई जा रही है कि इस मैच में एक बार फिर से फैंस को रोहित और विराट की जोड़ी ओपनिंग करते हुए दिखाई देगी।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: कनाडा की जीत और बारिश का मौसम…PAK पर मंडराया बाहर होने का खतरा
ये भी पढ़ें:- IND-PAK के ग्रुप में मची खलबली, कनाडा ने आयरलैंड को हराकर अंकतालिका हिलाई
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines