T20 WC 2024: 'एक ही दिल है कितनी बार तोड़ोगे..' PAK की हार के बाद लड़की का Video वायरल

T20 World Cup 2024: यूएसए से मिली हार के बाद पाकिस्तान टीम का जमकर मजाक उड़ रहा है खुद पाक फैंस अपनी टीम से काफी निराश दिख रहे हैं। हार के बाद एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जो पाक टीम के खराब प्रदर्शन से बेहद नाराज दिख रही है।

T20 World Cup 2024 pakistani girl viral video

T20 World Cup 2024 pakistani girl viral video

T20 World Cup 2024: विश्व कप में यूएसए से हारने के बाद पाकिस्तान टीम को लेकर फैंस के मन में काफी गुस्सा है। वहीं सोशल मीडिया पर भी पाक टीम का काफी मजाक बन रहा है। पाकिस्तान की हार के बाद बहुत सारे फैंस के रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं अब सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें लड़की पाकिस्तान टीम की हार के बाद काफी निराश दिख रही है।

विज्ञापन

‘जीतते कम है, हारते ज्यादा है’

टी20 विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में यूएसए जैसी कमजोर टीम से हारना, पाक टीम के लिए इससे शर्मनाक बात और कुछ नहीं है। फैंस जमकर पाकिस्तान टीम पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। वहीं यूएसए से मिली हार के बाद एक लड़की का वीडियो सामने आया है। जिसमें एक रिपोर्ट लड़की से सवाल करता है जिसपर लड़की जवाब देती है कि दिल कैसे बड़ा करे..एक ही दिल है कितनी बार तोड़ेंगे..दिल तोड़-तोड़कर चकनाचूर कर दिया है। जीतते कम है और हारते ज्यादा है। हम टीम को सपोर्ट करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं लेकिन आप कब हमें अच्छा प्रदर्शन करके दिखाएंगे। मुझे लगता है आप बस बाहर घूमने आते है खेलने नहीं।

विज्ञापन

विज्ञापन

यूएसए ने पाक को सुपर ओवर में हराया था

पाकिस्तान और यूएसए के बीच खेले गए मुकाबले में दोनों टीमें बराबर-बराबर स्कोर बना पाई थी। जिसके बाद सुपर ओवर से मैच का नतीजा निकाला गया। सुपर ओवर में पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद आमिर ने बेहद खराब गेंदबाजी की और 18 रन खर्च किए थे। पाकिस्तान के सामने जीतने के लिए 19 रनों का लक्ष्य था लेकिन पाकिस्तान की टीम 13 रन ही बना सकी। यूएसए की तरफ से सुपर ओवर में सौरभ नेत्रवलकर ने कमाल की गेंदबाजी की थी और यूएसए को जीत दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ