T20 World Cup 2024: विराट कोहली लगाएंगे रिकॉर्ड्स की झड़ी, 1-2 नहीं रचेंगे इतने कीर्तिमान

T20 World Cup 2024 Virat Kohli: टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत 2 जून से होगी। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 5 जून से करेगी। टूर्नामेंट में विराट कोहली के पास कई रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है।

T20 World Cup 2024 Virat Kohli Most Runs in a single edition of tournament

शानदार फॉर्म में हैं विराट कोहली। इमेज क्रेडिट- सोशल मीडिया

T20 World Cup 2024 Virat Kohli: इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं। 2 जून से क्रिकेट के महाकुंभ टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत होगी। टीम इंडिया ने आखिरी बार 2007 में विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। ऐसे में रोहित शर्मा की कोशिश एक बार फिर खिताब पर कब्जा जमाने पर होगी। इस बार विश्व कप की मेजबानी अमेरिका और वेस्टइंडीज संयुक्त रूप से कर रहा है। इवेंट के लिए भारतीय टीम अमेरिका पहुंची चुकी है और रोहित की सेना ने अभ्यास भी शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

सर्वाधिक चौके का रिकॉर्ड बना सकते

विराट कोहली अभी भारत में ही हैं। वह 30 मई को अमेरिका की उड़ान भर सकते हैं। टी20 विश्व कप 2024 में विराट कोहली रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा सकते हैं। उनके पास 1-2 नहीं पूरे 3 कीर्तिमान स्थापित करने का मौका है। दरअसल विराट कोहली ने टी20 विश्व कप में अब तक 103 चौके लगाए हैं। वह टी20 विश्व कप में दूसरे सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज हैं। इस लिस्ट में टॉप पर श्रीलंकाई दिग्गज महेला जयवर्धन हैं, जिन्होंने 111 चौके जड़े हैं। ऐसे में विराट कोहली के पास महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ने का मौका है।

विज्ञापन

बना सकते यह कीर्तिमान

विराट कोहली टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने टी20 विश्व कप में अब तक 27 मैच खेले हैं। इस दौरान 25 पारियों में उन्होंने 81.50 की औसत और 131.30 की स्ट्राइक रेट से 1141 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 14 अर्धशतक निकले हैं। कोहली के पास टी20 विश्व कप में 1500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बनने का मौका है। इसके लिए उन्हें 359 रनों की दरकार है।

अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

विराट कोहली के नाम टी20 विश्व कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने टी20 विश्व कप 2014 में खेले 6 मैच की 6 पारियों में 4 फिफ्टी की बदौलत 319 रन बनाए थे। इस दौरान उनकी औसत 106.33 की और स्ट्राइक रेट 129.14 की रही थी। टी20 विश्व कप 2024 में विराट कोहली अपना ही रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। IPL 2024 में किंग कोहली के बल्ले ने आग उगली है। ऐसे में वह विश्व कप में भी इसी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ