T20 WC के बाद भी नहीं थमेगा रोमांच, देखें भारतीय टीम का 2025 तक का पूरा शेड्यूल!

Team India Schedule After World Cup 2024: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का आगाज 2 जून को होने वाला है, जबकि फाइनल मुकाबला 29 जून को खेला जाएगा। चलिए आपको विश्व कप के बाद का भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल बताते हैं।

BCCI Team India Schedule Series After T20 World Cup 2024

Team India Schedule After World Cup 2024: आईपीएल 2024 ने 2 महीने से भी अधिक समय तक क्रिकेट फैंस को रोमांचित किया। 26 मई को आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला खेला गया, इसके बाद भी क्रिकेट फैंस का रोमांच नहीं थमने वाला है। आगामी 2 जून से आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का आगाज होने वाला है। यह विश्व कप भी अगले एक महीने तक फैंस को रोमांचित करने वाला है। आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला 29 जून को खेला जाएगा। फैंस को लग रहा होगा कि विश्व कप के बाद क्रिकेट फैंस का रोमांच थम जाएगा। लेकिन आपको बता दें कि विश्व कप के बाद भी भारतीय टीम को कई टीमों के खिलाफ सीरीज खेलनी है।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ भी है सीरीज

भारत को विश्व कप के बाद जिम्बाब्वे से लेकर इंग्लैंड के खिलाफ भी टेस्ट सीरीज खेलनी है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी साल 2025 में खेला जाएगा। लेकिन इससे पहले भारतीय टीम को करीब-करीब सभी बड़ी टीमों के खिलाफ सीरीज खेलनी है। भारत को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ भी सीरीज खेलनी है। इसलिए भारतीय क्रिकेट फैंस को उदास होने की जरूरत नहीं है। विश्व कप के बाद भी फैंस का रोमांच कम नहीं होने वाला है। हालांकि इन सीरीजों में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज बल्लेबाज खेलेंगे या फिर नहीं, यह अभी तक तय नहीं हो सका है।

इस वीडियो में देखें विश्व कप के बाद का पूरा शेड्यूल…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ