---विज्ञापन---

T20 World Cup 2024: देश की बात आई तो एकजुट हुई भारतीय टीम! देखें शानदार वीडियो

T20 World Cup 2024: भारतीय टीम इन दिनों अमेरिका में है और टी20 विश्व कप 2024 की तैयारियों जुटी हुई है। टीम इंडिया 2 बैच में अमेरिका के लिए रवाना हुई थी। इस बीच अमेरिका से भारतीय खिलाड़ियों के अभ्यास का एक वीडियो सामने आया है।

साथ खेलते नजर आए हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा।
---विज्ञापन---

T20 World Cup 2024: भारतीय टीम इन दिनों अमेरिका में है और टी20 विश्व कप 2024 की तैयारियों जुटी हुई है। टीम इंडिया 2 बैच में अमेरिका के लिए रवाना हुई थी। हालांकि, अभी विराट कोहली टीम इंडिया टीम के साथ नहीं जुड़े हैं। वह 30 जून को USA के लिए रवाना हो सकते हैं। इस बीच अमेरिका से भारतीय खिलाड़ियों के अभ्यास का एक वीडियो सामने आया है। BCCI ने इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया है।

2 मिनट 12 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय खिलाड़ी विश्व कप के लिए कमर कस रहे हैं। इस दौरान खिलाड़ियों ने फुटबॉली भी खेली। वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान हार्दिक पांड्या एक साथ फुटबॉली खेलते नजर आए। इसके बाद से ही लोग कह रहे हैं कि भारतीय टीम एक बार फिर एकजुट हो गई। IPL 2024 के दौरान हार्दिक-रोहित के बीच अनबन की खबरें सामने आई थीं।

---विज्ञापन---
First published on: May 29, 2024 04:53 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola