T20 World Cup 2024: USA में टीम इंडिया ने शुरू की तैयारी, मुंबई में अनुष्का शर्मा के साथ डिनर डेट पर विराट कोहली

Virat Kohli Anushka Sharma: टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम के ज्यादातर खिलाड़ी अमेरिका पहुंच चुके हैं। इस बीच विराट कोहली मुंबई में अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए।

Indian team started preparations for T20 World Cup 2024 Virat Kohli on dinner date with Anushka Sharma

2 जून से शुरू होगा टी20 विश्व कप 2024।

विज्ञापन

Virat Kohli Anushka Sharma: टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम के ज्यादातर खिलाड़ी अमेरिका पहुंच चुके हैं। टीम 2 बैच में अब तक रवाना हुई है। पहले बैच में सपोर्ट स्टाफ के सदस्य भी अमेरिका गए थे। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। इस बीच विराट कोहली अभी तक टीम के साथ नहीं जुड़े हैं। वह मुंबई में पत्नी अनुष्का शर्मा और दोस्तों के साथ डिनर करते नजर आए। उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही हैं।

30 मई को जा सकते हैं विराट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली 30 मई को अमेरिका के लिए रवाना हो सकते हैं। ऐसे में वह 1 जून को बांग्लादेश के विरुद्ध होने वाले प्रैक्टिस मैच को भी मिस कर सकते हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक BCCI के एक अधिकारी ने कहा, ‘कोहली ने हमें पहले ही सूचित कर दिया था कि वह देरी से टीम में शामिल होंगे। यही कारण है कि BCCI ने उनकी वीजा नियुक्ति को बाद की तारीख के लिए रखा है। उनके 30 मई की सुबह न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरने की उम्मीद है। BCCI उनके अनुरोध पर सहमत हो गया है।’

विज्ञापन

5 जून को आयरलैंड से होगी भिड़ंत

विराट कोहली मंगलवार रात को अनुष्का शर्मा के साथ डिनर डेट पर गए। उनके साथ पूर्व क्रिकेटर जहीर खान और उनकी पत्नी सागरिका घाटगे भी नजर आईं। बता दें कि भारतीय टीम 5 जून से आयरलैंड अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद 9 जून को भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। यह भिड़ंत न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगी। इसके बाद रोहित शर्मा एंड कंपनी 12 जून को अमेरिका से और 15 जून को कनाडा से टकराएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ