T20 World Cup 2024 USA vs PAK: टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान की टीम को बड़े उलटफेर का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान की टीम को USA के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सुपर ओवर में हार मिली। पाकिस्तान टीम की इस हार के बाद एक ऐसा संयोग बन रहा है, जिससे टीम इंडिया वर्ल्ड कप जीत सकती है। जी हां, आज से करीब 17 साल पहले जब पाकिस्तान की टीम मैच टाई होने पर हारी तो भारत ने विश्व कप की ट्रॉफी उठाई थी। आइए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है…
पाकिस्तान की टीम को टाई मैच में मिली हार
हम बात कर रहे हैं टी-20 विश्व कप 2007 की। पाकिस्तान की टीम को डर्बन में खेले गए ग्रुप स्टेज के 10वें मैच में हार का सामना करना पड़ा था। ये मैच 14 सितंबर 2007 को खेला गया था। जिसमें भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 141 रन बनाए थे। जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम भी 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 141 रन ही बना सकी। इसके बाद मैच टाई हुआ तो बॉल आउट से नतीजा निकाला गया।
पाकिस्तान के गेंदबाज रहे फेल
बॉल आउट में तीन राउंड हुए। जिसमें वीरेंद्र सहवाग ने बॉल को स्टंप से हिट कर गिल्लियां उड़ा दीं, लेकिन पाकिस्तानी गेंदबाज विकेट को छू भी नहीं पाया। दूसरे राउंड में हरभजन सिंह ने भी गिल्लियां बिखेरीं, लेकिन पाकिस्तान के गेंदबाज उमर गुल फेल रहे। इसके बाद रॉबिन उथप्पा ने भी बॉल को हिट किया, लेकिन शाहिद अफरीदी इसमें नाकाम रहे। इस तरह बॉल आउट में टीम इंडिया ने ये मुकाबला 3-0 से जीता।
बन रहा गजब संयोग
इस मैच में हार के बाद पाकिस्तान की टीम ने श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई। जहां उसका सामना टीम इंडिया से हुआ। जिसमें टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला 5 रन से जीता। अब पाकिस्तान की हार के बाद टीम इंडिया की जीत को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। भारतीय टीम अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर है। टीम इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी। अब टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ 9 जून और यूएसए के खिलाफ 12 जून को मुकाबला खेलने के लिए तैयार है। देखना होगा कि भारतीय टीम इन मैचों में प्रदर्शन कर सुपर-8 का सफर कैसे तय करती है।
ये भी पढ़ें: IND Vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए उत्साहित स्टार खिलाड़ी, कह दी बड़ी बात
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: चैंपियन इंग्लैड पर मंडराया खतरा, विश्वकप से हो सकता है बाहर
ये भी पढ़ें: T20 World Cup के 10 सबसे बड़े उलटफेर, PAK को कब-कब मिली हार?
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: रोमांचक हुई सुपर-8 की जंग, 3 जगह खाली; 5 टीम लगभग तय
ये भी पढ़ें:- USA vs PAK: युवराज सिंह ने इस रणनीति पर उठाए सवाल, पाकिस्तानी खिलाड़ी को किया टैग
ये भी पढ़ें:- USA vs PAK: हारता है बंदा मगर कुछ करके, ऐसे थोड़े…पाकिस्तानी फैंस ने गुस्से में ये क्या कह दिया?
ये भी पढ़ें:- PAK vs USA: क्या यूएसए से हारने के लिए आर्मी के साथ ट्रेनिंग की थी? पाक टीम का बना मजाक
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines