T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। आज रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार) अमेरिका की टीम का सामना आयरलैंड से होगा। इस मैच में अगर USA ने जीत हासिल की तो वह क्रिकेट जगत में इतिहास रच देगा। अपने प्रदर्शन से इस मेजबान टीम ने अब तक तमाम दिग्गजों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। मेजबान अमेरिकी टीम अब क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने से बस एक कदम ही दूर है। USA टीम के मैच जीतते ही भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो जाएगा। ऐसे में पाकिस्तान हर हाल में मेजबान USA टीम की हार की दुआ करेगा।
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया का सुपर-8 में इस टीम से हो सकता है दूसरा मैच, सामने आया अनोखा समीकरण
ये भी पढ़ें:- BAN vs NED: बांग्लादेश की जीत ने बदल दिया समीकरण, वर्ल्ड चैंपियन का पत्ता साफ
कैसा रहा USA का प्रदर्शन
मेजबान USA पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेल रही है। टीम का पहला मैच कनाडा से हुआ, जिसमें उसने कनाडा को 7 विकेट से करारी शिकस्त देकर टूर्नामेंट में जीत के साथ अपने सफर का आगाज किया। इसके बाद मेजबान टीम ने इतिहास रचते हुए क्रिकेट के इस फॉर्मेट की पूर्व चैंपियन और गत उपविजेता टीम पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराकर क्रिकेट जगत में सभी को चौंका दिया। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में मेजबान टीम कहीं से भी कमजोर नजर नहीं आई। इसके बाद मेजबान टीम का सामना भारत के साथ हुआ। भारत के खिलाफ भी USA ने अपना शानदार खेल जारी रखा, लेकिन उसे 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अब USA का सामना आज रात आयरलैंड से होगा। मेजबान टीम हर हाल में ये मैच जीतकर टूर्नामेंट के अगले चरण में जाने की तैयारी में है।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: क्या टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर में होगा एक और बदलाव? रोहित शर्मा से मिली सहमति
यह भी पढ़ें: लगातार 3 सेमीफाइनल खेलने वाली न्यूजीलैंड का इस वर्ल्ड कप से हुआ पत्ता साफ, जानें कौन है गुनहगार
सुपर-8 में पहुंचने की कितनी है उम्मीद
USA के सुपर-8 में पहुंचने की संभावना अधिक दिखाई दे रही है। मेजबान टीम ने जिस तरह का खेल अब तक दिखाया है, उसे देख वह आयरलैंड के खिलाफ मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। आयरलैंड ने अब तक इस टूर्नामेंट में 2 मैच खेले हैं। इन दोनों ही मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। पहले मैच में भारत ने उसे 8 विकेट से मात दी, तो दूसरे मैच में आयरलैंड को कनाडा ने 12 रन से हराया। USA आयरलैंड के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद सुपर-8 में एंट्री कर लेगी। अगर मेजबान USA की टीम आयरलैंड के खिलाफ मैच हार भी जाती है तो भी वह सुपर-8 की दौड़ में बनी रहेगी। इस मैच में हार के बाद USA की नजर 16 जून को होने वाले पाकिस्तान और आयरलैंड के मैच पर होगी। इस मैच में अगर पाकिस्तान हार जाएगा तो भी USA की टीम सुपर-8 में नेट रन रेट के आधार पर एंट्री कर लेगी। अगर पाकिस्तान और आयरलैंड का मैच बारिश की वजह से रद्द भी हो गया तो भी USA की टीम को अंकों के आधार पर सुपर-8 में एंट्री मिल जाएगी।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: 5 टीमों की स्थिति साफ, इन 3 का पहुंचना लगभग तय
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: सुपर-8 में 5 टीमें पहुंची, 6 हुईं बाहर; 8 टीमों में जंग जारी
आयरलैंड भी हो सकता है सुपर-8 की दौड़ में शामिल
ग्रुप में सबसे निचले पायदान पर मौजूद आयरलैंड की टीम के हाथों में ही अब सुपर-8 की चाबी है। आयरलैंड अगर USA के खिलाफ मैच हार गया तो सुपर-8 में मेजबान टीम प्रवेश कर लेगी। लेकिन अगर आयरलैंड ने USA को पटखनी दे दी और अगले मैच में पाकिस्तान को भी शिकस्त दे दी तो आयरलैंड की टीम सुपर-8 की लड़ाई में शामिल हो जाएगी। इन दोनों मैचों में जीत उसके नेट रन रेट को भी अच्छा कर देगी। ऐसे में सुपर-8 की लड़ाई USA और आयरलैंड के बीच हो जाएगी। पाकिस्तान इस दौड़ से बाहर हो जाएगा।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: सुपर-8 में ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का शेड्यूल, कब, कहां किससे होगा मुकाबला
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: टीम इंडिया में बदलाव की उठी मांग, विराट कोहली बने वजह; किसका कटेगा पत्ता
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
34 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
55 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines