T20 World Cup 2024: विश्व कप का आगाज 1 जून से होने जा रहा है। इस बार टी20 विश्व कप 2024 की मेजबानी वेस्टइंडीज और अमेरिका कर रहे हैं। जल्द ही विश्व कप को लेकर सभी देश अपनी-अपनी टीमों का ऐलान कर सकते हैं। ऐसे में फैंस की नजरें अब टीम इंडिया पर भी टिकी हैं। हालांकि आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बीसीसीआई सेलेक्टर्स विश्व कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल कर सकते हैं। वहीं अब तीन खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके लिए विश्व कप को लेकर टीम इंडिया में जगह बना पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
1. श्रेयस अय्यर
आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर अपनी बल्लेबाजी के दौरान काफी संघर्ष करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हमेशा से अय्यर के लिए शॉट गेंदबाजी एक बड़ी समस्या रही है। जो एक बार फिर से सामने निकलकर आ रही है। आईपीएल 2024 में अय्यर को कई बार शॉट बॉल पर आउट होते हुए देखा गया है। अय्यर के बल्ले से अभी तक इस सीजन एक ही अर्धशतक निकला है। श्रेयस अय्यर ने अभी तक 7 मैचों में 180 रन बनाए हैं।
2. रिंकू सिंह
केकेआर के दूसरे फिनिशर खिलाड़ी रिंकू सिंह आईपीएल 2024 में कुछ कमाल नहीं कर पा रहे हैं। आईपीएल 2023 रिंकू के लिए काफी कमाल का रहा था, जिसके बाद से रिंकू को एक बेस्ट फिनिशर के रूप में देखा जाने लगा था। हालांकि आईपीएल 2023 के बाद रिंकू को टीम इंडिया में डेब्यू करने का मौका भी मिला था। इस बार सीजन-17 की शुरुआत से पहले रिंकू को विश्व कप में खेलने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन अभी तक उनका प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा है। रिंकू के बल्ले से 7 मैचों की 6 पारियों में 133 रन निकले हैं।
3. ईशान किशन
मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के लिए भी टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया में जगह बना पाना उतना आसान नहीं रहने वाला है। इस सीजन ईशान-रोहित शर्मा के साथ मिलकर टीम को तेज शुरुआत जरूर दिला रहे हैं लेकिन किशन ज्यादा लंबी पारी नहीं खेल पा रहे हैं। इस सीजन ईशान के बल्ले से एक ही अर्धशतक निकला है। 8 मैचों ईशान किशन के बल्ले से अभी तक 192 रन निकले हैं।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: रुतुराज ओपनर… शिवम दुबे ऑलराउंडर, कुछ ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: जिस नियम को रोहित-बुमराह ने बताया गलत, उसे पूर्व दिग्गज ने बताया सही
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: विराट के ऑरेंज कैप पर मंडराया खतरा, ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं दावेदार
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
1 hr agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
2 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
2 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
3 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
4 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
6 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
12 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
13 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
14 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines