T20 WC 2024: रुतुराज ओपनर... शिवम दुबे ऑलराउंडर, कुछ ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11

T20 World Cup 2024 Team India Probable Playing 11: आईसीसी टी20 विश्व कप में भारतीय टीम किस प्लेइंग इलेवन के साथ खेलने उतरेगी, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। कोई कहता है, दिनेश कार्तिक खेलेगा, तो कोई कहता है ईशान किशन खेलेगा। चलिए आपको बताते हैं कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन।

T20 World Cup 2024 Team India Squad BCCI Probable Playing 11

आईसीसी टी20 विश्व कप 2024।

T20 World Cup 2024 Team India Probable Playing 11: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 को लेकर बीसीसीआई कभी भी भारतीय टीम का स्क्वाड जारी कर सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी महीने के आखिरी तक भारतीय टीम का स्क्वाड जारी हो जाएगा, इसके मद्देनजर 27 अप्रैल और 28 अप्रैल को एक मीटिंग हो सकती है। स्क्वाड जारी होने से पहले टीम सेलेक्टर इस टेंशन में हैं कि भारतीय टीम में किन खिलाड़ियों को शामिल किया जाए।

विज्ञापन

ईशान किशन और ऋषभ पंत की बात तो सभी कर रहे हैं, लेकिन इस आईपीएल सीजन अभी तक कोहली के बाद सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रुतुराज गायकवाड़ है, जिसको लेकर बात भी नहीं हो रही है। लेकिन हम आपको बता दें कि रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने के लिए सबसे बड़े दावेदार रुतुराज माने जा रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन।

विज्ञापन

विज्ञापन

गिल और ईशान रेस से हो सकते हैं बाहर

रुतुराज गायकवाड़ अभी तक खेले गए कुल 8 मैचों में 349 रन बना चुके हैं। वह ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे स्थान पर हैं। ऐसे में रुतुराज रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। ओपनिंग की इस रेस में दूसरे स्थान पर गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल हैं। उन्होंने अभी तक खेले गए 9 मैचों में 304 रन बनाए हैं। इसके अलावा रेस में तीसरे स्थान पर ईशान किशन हैं, जिन्होंने अभी तक खेले गए 8 मैचों में 192 रन बनाए हैं। ऐसे में तीनों के प्रदर्शन को देखा जाए, तो रुतुराज गायकवाड़ को ओपनिंग के लिए चुना जा सकता है।

विज्ञापन

ऑलराउंडर शिवम दुबे को मिल सकता है मौका

बता दें कि टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शिवम दुबे को शामिल किया जा सकता है। वैसे तो स्क्वाड में हार्दिक पांड्या को भी शामिल किया जाएगा, लेकिन प्लेइंग इलेवन में शिवम दुबे को टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है। दुबे इस आईपीएल सीजन कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अभी तक खेले गए 8 मैचों में 169 की स्ट्राइक रेट से 311 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 3 अर्धशतकीय पारी निकली है। अभी तक उनसे गेंदबाजी तो नहीं कराई गई है, लेकिन वह एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, वह अच्छी गेंदबाजी भी कर सकते हैं। ऐसे में उन्हें पांड्या की जगह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया जा सकता है।

विज्ञापन

ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन…

रोहित शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, रियान पराग, ऋषभ पंत, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ