These 3 Players Can Snatch The Orange Cap From Virat Kohli: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं। कोहली ने अभी तक खेले गए 8 मुकाबले में कुल 379 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 150 की स्ट्राइक रेट से रन निकले हैं। एक पल के लिए ऐसा लग रहा था कि किंग कोहली इस रेस में बाकी बल्लेबाजों से काफी आगे निकल चुके हैं। कोहली को छू पाना किसी के लिए भी मुश्किल होगा, लेकिन आखिरी दो मुकाबले में कोहली के बल्ले से कुछ खास रन नहीं निकले हैं। ऐसे में अब 3 और खिलाड़ी इस रेस में आ गए हैं।
विराट कोहली के सिर से ऑरेंज कैप कभी भी छिन सकती है। इसके लिए 3 अन्य खिलाड़ी भी रेस में आ गए हैं। अब इस कैप के लिए सिर्फ विराट कोहली दावेदार नहीं है। आज आरसीबी को हैदराबाद के खिलाफ मैच खेलना है, अगर इस मुकाबले में किंग कोहली का बल्ला नहीं चलता है, तो ये 3 खिलाड़ी कोहली से रेस में आगे निकल सकते हैं। इससे कोहली के करोड़ों फैंस टेंशन में आ गए हैं। चलिए आपको बताते हैं कौन हैं ये 3 खिलाड़ी, जो ऑरेंज कैप के दावेदार हो सकते हैं।
इस वीडियो में देखें कौन हैं ये 3 खिलाड़ी…