T20 World Cup 2024: सीधे फाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया, सामने आया गजब समीकरण

T20 World Cup 2024 Team India: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया पर जीत के बाद सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब भारतीय टीम टी-20 विश्व कप के फाइनल में सीधे जगह बना सकती है। आइए जानते हैं ये कैसे मुमकिन होगा।

Team India Semi Final t20 world cup

Team India

T20 World Cup 2024 Team India: भारतीय टीम ने टी-20 विश्व कप के सुपर-8 राउंड में वो कर दिखाया, जिसका इंतजार करोड़ों फैंस बरसों से कर रहे थे। सोमवार को सेंट लूसिया में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रनों से मात दी। इस जीत के बाद टीम इंडिया ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। जहां उसकी भिड़ंत 27 जून को दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगी। खास बात यह है कि टीम इंडिया इस मुकाबले को खेले बिना ही फाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती है। आइए आपको बताते हैं ये अनोखा समीकरण…

विज्ञापन

बारिश से धुला मैच तो टीम इंडिया खेलेगी फाइनल

दरअसल, भारत-इंग्लैंड के बीच ये मुकाबला गुयाना में खेला जाएगा। इस मैच में यदि बारिश पड़ती है तो इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल से बाहर हो जाएगी क्योंकि दूसरे सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है। भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप रहने के आधार पर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। इंग्लैंड की टीम अपने ग्रुप में 4 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर है। ऐसे में उसे इसका खामियाजा उठाना पड़ सकता है। जबकि टीम इंडिया को लगातार तीन मैचों में जीत के बाद 6 पॉइंट और 2.017 का नेट रन रेट हासिल करने का फायदा मिल जाएगा।

विज्ञापन

दूसरे सेमीफाइनल के लिए मिलेंगे 250 मिनट एक्स्ट्रा 

आपको बता दें कि दूसरे सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे इसलिए नहीं है क्योंकि फाइनल और इसके बीच एक ही दिन का अंतर है। दूसरा सेमीफाइनल 27 जून को गुयाना में खेला जाएगा, जबकि फाइनल 29 जून को बारबाडोस में है। हालांकि दूसरे सेमीफाइनल को पूरा कराने के लिए उसी दिन 250 मिनट अतिरिक्त मिलेंगे। ऐसे में अगर बारिश आती है तो मैच को उसी दिन पूरा कराया जा सकता है। फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है। अगर मैच उसी दिन पूरा नहीं होता है तो रिजर्व डे पर उसी स्कोर से खेला जाएगा, जहां बारिश के चलते रुकावट आई थी। आपको बता दें कि वर्ल्ड कप का शेड्यूल आने से पहले ही यह तय हो गया था कि टीम इंडिया अगर सेमीफाइनल में पहुंचती है तो दूसरा सेमीफाइनल ही खेलेगी। चाहे वह सुपर-8 में पहले या दूसरे स्थान पर फिनिश करे। ये टीम की रैंकिंग के आधार पर तय किया गया था। अब इंग्लैंड ने ग्रुप-2 में दूसरे स्थान पर फिनिश किया है। ऐसे में उसका मुकाबला भारत से होगा।

विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल में भी यही नियम लागू

वहीं अगर पहला सेमीफाइनल भी बारिश की वजह से रद्द होता है तो जिस टीम ने सुपर आठ में पहले स्‍थान पर फिनिश किया था वह सीधा फाइनल में पहुंचेगी। खराब मौसम के बाद अगर सेमीफाइनल टाई होता है तो सुपर ओवर कराया जा सकता है। अगर सुपर ओवर भी संभव नहीं है तो भी यही नियम लागू होगा और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर फिनिश करने वाली टीम सेमीफाइनल खेलेगी। अगर फाइनल भी मौसम की वजह से रद्द होता है तो फाइनल में जगह बनाने वाली दोनों टीमों को संयुक्‍त रूप से विजेता चुन लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ