T20 World Cup 2024 Super 8: टी20 विश्व कप का रोमांच अपने चरम पर है। अभी तक इस टूर्नामेंट में 31 मैंच खेले जा चुके हैं। 31वां मुकाबला साउथ अफ्रीका और नेपाल के बीच खेला गया। इस मैच को साउथ अफ्रीका ने एक रन से अपने नाम किया। इस मैच को हारने के साथ ही नेपाल भी विश्व कप से बाहर हो गई है।
सुपर-8 में पहुंची 6 टीमें
टी20 विश्व कप में 31 मैचों के बाद सुपर-8 के लिए 6 टीमें कंफर्म हो गई है। जिसमें टीम इंडिया, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज और यूएसए की टीम शामिल है। अपना पहला टी20 विश्व कप खेल रही यूएसए की टीम ने पहले ही सीजन कमाल का प्रदर्शन करके काफी इंप्रेस किया है।
10 टीमें हुई बाहर
जहां एक तरफ सुपर-8 के लिए 6 टीमों ने क्वालीफाई कर लिया है तो वहीं 10 टीमें सुपर-8 की रेस से बाहर हो चुकी है। जिसमें पाकिस्तान, कनाडा, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, नामीबिया, पपुआ न्यू गिनी, श्रीलंका, युगांडा, नेपाल और ओमान शामिल है। अभी भी सुपर-8 में दो टीमों को और अपनी जगह पक्की करनी है। जिसके लिए अब चार टीमों में जंग छिड़ी है।
ये भी पढ़ें:- सुपर-8 में भारत की इन दो टीमों से होगी भिड़ंत, ये हो सकती है तीसरी टीम
बाहर होने वाली टीमों में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ने इस बार काफी चौंकाया है। दोनों टीमों को काफी मजबूत माना जाता है लेकिन इस विश्व कप में ये दोनों टीम फिसड्डी साबित हुई। जिसके चलते ये दोनों टीम सुपर-8 में भी जगह नहीं बना पाई है।
सुपर-8 में अब इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, बांग्लादेश और नीदरलैंड में से दो टीमें जाएंगी। इन चारों टीमों में से इंग्लैंड और बांग्लादेश के ज्यादा चांस माने जा रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि आखिर सुपर-8 के लिए आखिरी दो टीमें कौनसी होने वाली है।
ये भी पढ़ें:- T20 wc 2024: सुपर-8 से पहले अफगानिस्तान को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर
ये भी पढ़ें:- SA vs NEP: गुलशन झा नहीं करते ये गलती तो जीत जाता नेपाल, Video Viral
संबंधित खबरें
टीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
19 mins ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
1 hr agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
2 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
3 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
4 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
12 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
12 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
13 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines