SA vs NEP: गुलसन झा नहीं करते ये गलती तो जीत जाता नेपाल, Video Viral

T20 World Cup 2024 SA vs NEP: नेपाल को साउथ अफ्रीका के हाथों आखिरी गेंद पर हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में गुलसन झा की छोटी सी गलती नेपाल टीम की हार का कारण बन गई।

T20 World Cup 2024 SA vs NEP Gulsan Jha

T20 World Cup 2024 SA vs NEP Gulsan Jha

T20 World Cup 2024 SA vs NEP: विश्व कप का 31वां मुकाबला साउथ अफ्रीका और नेपाल के बीच खेला गया। इस मैच को साउथ अफ्रीका ने एक रन से जीत लिया था। एक समय मैच में लग रहा था कि नेपाल आसानी से जीत जाएगी लेकिन आखिरी गेंद पर गुलसन झा ने एक बड़ी गलती कर दी, जो बाद में नेपाल टीम की हार का कारण बन गई। जिसको लेकर अब सोशल मीडिया पर भी काफी पोस्ट शेयर की जा रही है।

विज्ञापन

गुलशन झा से हो गई गलती

इस मैच की आखिरी गेंद काफी ज्यादा रोमांच पैदा हो गया था। आखिरी गेंद पर नेपाल को जीत लिए 2 और स्कोर बराबर करने के लिए एक रन चाहिए। आखिर गेंद पर दोनों बल्लेबाज रन लेने के लिए दौड़े लेकिन गुलसन झा ने रन लेते वक्त पीछे मुड़कर देखा फिर थोड़ा रुके जिसके चलते उनको रन आउट होना पड़ा। इसका खामियाजा नेपाल को मैच हारकर भुगतना पड़ा। गुलसन झा के रन आउट होते ही नेपाल टीम के फैंस के दिल टूट गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

इतनी आसान नहीं रही अफ्रीका के लिए जीत

इस मैच में साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी ज्यादा खास नहीं रही। नेपाली गेंदबाजों के सामने साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पा रहे थे। जिसके चलते साउथ अफ्रीका 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 115 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए हेनरिक्स ने सबसे ज्यादा 43 रनों की पारी खेली।

विज्ञापन

वहीं नेपाल की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कुशल ने 4 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए थे। इसके अलावा दीपेंद्र ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ