T20 WC 2024: सुपर-8 में पहुंची 6 टीमें, 10 टीमें हुईं बाहर; 4 में जंग जारी

T20 World Cup 2024 Super 8: टी20 विश्व कप के 31 मैचों के बाद अब 6 टीमें सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। वहीं 10 टीमें सुपर-8 की रेस से बाहर हो चुकी है।

T20 World Cup 2024 Super 8

T20 World Cup 2024 Super 8

T20 World Cup 2024 Super 8: टी20 विश्व कप का रोमांच अपने चरम पर है। अभी तक इस टूर्नामेंट में 31 मैंच खेले जा चुके हैं। 31वां मुकाबला साउथ अफ्रीका और नेपाल के बीच खेला गया। इस मैच को साउथ अफ्रीका ने एक रन से अपने नाम किया। इस मैच को हारने के साथ ही नेपाल भी विश्व कप से बाहर हो गई है।

विज्ञापन

सुपर-8 में पहुंची 6 टीमें

टी20 विश्व कप में 31 मैचों के बाद सुपर-8 के लिए 6 टीमें कंफर्म हो गई है। जिसमें टीम इंडिया, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज और यूएसए की टीम शामिल है। अपना पहला टी20 विश्व कप खेल रही यूएसए की टीम ने पहले ही सीजन कमाल का प्रदर्शन करके काफी इंप्रेस किया है।

विज्ञापन

10 टीमें हुई बाहर

जहां एक तरफ सुपर-8 के लिए 6 टीमों ने क्वालीफाई कर लिया है तो वहीं 10 टीमें सुपर-8 की रेस से बाहर हो चुकी है। जिसमें पाकिस्तान, कनाडा, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, नामीबिया, पपुआ न्यू गिनी, श्रीलंका, युगांडा, नेपाल और ओमान शामिल है। अभी भी सुपर-8 में दो टीमों को और अपनी जगह पक्की करनी है। जिसके लिए अब चार टीमों में जंग छिड़ी है।

विज्ञापन

बाहर होने वाली टीमों में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ने इस बार काफी चौंकाया है। दोनों टीमों को काफी मजबूत माना जाता है लेकिन इस विश्व कप में ये दोनों टीम फिसड्डी साबित हुई। जिसके चलते ये दोनों टीम सुपर-8 में भी जगह नहीं बना पाई है।

विज्ञापन

सुपर-8 में अब इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, बांग्लादेश और नीदरलैंड में से दो टीमें जाएंगी। इन चारों टीमों में से इंग्लैंड और बांग्लादेश के ज्यादा चांस माने जा रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि आखिर सुपर-8 के लिए आखिरी दो टीमें कौनसी होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ