T20 World Cup 2024: भारत-कनाडा के बीच शनिवार को लॉडरहिल में होने वाला टी-20 विश्व कप का मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। इस मैच का दोनों टीमों के सुपर-8 समीकरण पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि टीम इंडिया पहले ही क्वालीफाई कर गई है। जबकि कनाडा पहले से ही बाहर है। अब भारतीय टीम 20 जून को अपना पहला सुपर-8 मैच खेलेगी। ये मैच केंसिंग्टन ओवल बारबाडोस में अफगानिस्तान के खिलाफ होना तय हुआ है। अब अगर सुपर-8 के मुकाबलों में बारिश आई तो क्या होगा? मैच का नतीजा कैसे निकलेगा, आइए जानते हैं…
सुपर-8 में भी नहीं होगा रिजर्व डे
रिपोर्ट्स के अनुसार, सुपर-8 के मुकाबलों में भी ग्रुप-स्टेज के मैचों की तरह रिजर्व डे का प्रावधान नहीं है। यानी अगर बारिश आती है तो किसी भी हाल में मैच को उसी दिन पूरा करना होगा। मैच का नतीजा निकालने के लिए इस स्थिति में 5-5 ओवर का मैच कराया जा सकता है। इसके बावजूद अगर मैच नहीं होता है तो दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट बांट दिया जाएगा। आपको बता दें कि सुपर-8 में हर टीम 3-3 मैच खेलेगी। अगर एक भी मैच बारिश की वजह से रद्द होता है तो टीमों को बड़ा खामियाजा उठाना पड़ सकता है क्योंकि ग्रुप स्टेज के मुकाबले उनके पास एक मैच कम रहेगा।
कम से कम 10-10 ओवर करनी होगी बल्लेबाजी
पहले सेमीफाइनल और फाइनल के दौरान बारिश आती है तो उसी दिन मैच का नतीजा निकालने के लिए कम से कम 10 ओवर बल्लेबाजी करनी होगी। अगर ये मुमकिन नहीं होता है तो मैच रिजर्व डे में चला जाएगा। फर्स्ट सेमीफाइनल और फाइनल के लिए 190 मिनट और रिजर्व डे का प्रावधान है। जबकि दूसरे सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे नहीं होगा। दूसरे सेमीफाइनल के लिए 250 मिनट अतिरिक्त मिलेंगे। खास बात यह है कि दूसरे सेमीफाइनल और फाइनल के बीच सिर्फ एक ही दिन का अंतर होगा। दूसरा सेमीफाइनल 27 जून और फाइनल 29 जून को खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें:- सुपर-8 में भारत की इन दो टीमों से होगी भिड़ंत, ये हो सकती है तीसरी टीम
ये भी पढ़ें:- T20 wc 2024: सुपर-8 से पहले अफगानिस्तान को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
12 mins agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
45 mins agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
1 hr agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
2 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
3 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
4 hrs agoरोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
12 hrs agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
12 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
12 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines