T20 WC 2024: टीम की नई जर्सी आई सामने, सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे प्रतिक्रिया

T20 World Cup 2024: 1 जून से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2024 को लेकर जल्द ही सभी टीमों का स्क्वाड सामने आने वाला है। वहीं इससे पहले एक टीम ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी नई जर्सी को लॉन्च किया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

t20 world cup 2024 south africa

t20 world cup 2024 south africa Image Credit: Social Media

T20 World Cup 2024: आगामी विश्व कप के लिए सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी है। फिलहाल ज्यादातर बड़ी टीमों के खिलाड़ी आईपीएल 2024 में धमाल मचा रहे हैं। वहीं टी20 विश्व कप 2024 को लेकर सभी देशों के क्रिकेट बोर्ड जल्द ही अपनी-अपनी टीमों का ऐलान करने वाले हैं। जिस पर फैंस की नजरे बनी हुई हैं। टूर्नामेंट से पहले एक टीम ने अपनी नई जर्सी को लॉन्च किया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। फैंस भी नई जर्सी पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका की नई जर्सी आई सामने

टी20 विश्व कप 2024 का आगाज 1 जून से होने जा रहा है। इस बार विश्व कप की मेजबानी अमेरिका और वेस्टइंडीज कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट से पहले साउथ अफ्रीका टीम की नई जर्सी की पहली तस्वीर सामने आई है। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम की विश्व कप के लिए नई जर्सी देखकर अब फैंस भी कमेंट्स करके अपनी राय दे रहे हैं। कुछ फैंस का मानना है कि काफी हद तक ऑस्ट्रेलिया जैसी दिख रही है।

विज्ञापन

ग्रुप डी में साउथ अफ्रीका

टी20 विश्व कप 2024 के लिए इस बार साउथ अफ्रीका टीम को ग्रुप डी में रखा गया है। साउथ अफ्रीका के साथ इस ग्रुप में श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड और नेपाल जैसी टीमों को भी रखा गया है। इस टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका अपने अभियान की शुरुआत 3 जून से करेगी। टी20 विश्व कप में साउथ अफ्रीका का पहला मुकाबला श्रीलंका के साथ होगा। वहीं इसके बाद 8 जून को टीम नीदरलैंड के साथ अपना टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला खेलेगी।

विज्ञापन

वहीं इस बार टीम नीदरलैंड को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहेगी। ये वहीं नीदरलैंड ने जिसने वनडे विश्व कप 2023 में साउथ अफ्रीका को हराया था। जबकि वनडे विश्व कप में साउथ अफ्रीका काफी शानदार फॉर्म में दिख रही थी। इसके बाद अफ्रीका तीसरा मुकाबला 10 जून को बांग्लादेश के साथ होगा। वहीं चौथा मैच टीम 15 जून को नेपाल के साथ खेलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ