
IPL 2024: रोमांचक हुई प्लेऑफ की रेस, एक टीम पक्की; 6 टीमों में छिड़ी जंग
Edited By Vishal Pundir

Edited By Vishal Pundir
IPL 2024 Playoff Scenario: आईपीएल 2024 में 46वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मैच को सीएसके ने 78 रनों से जीत लिया था। इस जीत के साथ ही सीएसके ने मजबूती के साथ प्लेऑफ की तरफ अपना कदम बढ़ाया है। चेन्नई की जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल का हाल भी थोड़ा बदला-बदला दिखा। इस जीत के साथ सीएसके ने प्वाइंट्स टेबल में टॉप-4 में जगह बना ली है।
सीएसके अब तीसरे नंबर पर आ गई है, तो वहीं हैदराबाद इस हार के बाद चौथे नंबर पर खिसक गई है। अभी तक प्लेऑफ के लिए राजस्थान रॉयल्स ने लगभग क्वालीफाई कर लिया है। वहीं बाकी बचे तीन स्थानों के लिए केकेआर, लखनऊ, दिल्ली, हैदराबाद और गुजरात जैसी टीमों के बीच जंग देखने को मिलेगी। हालांकि आरसीबी, मुंबई और पंजाब जैसी टीमें बाकी टीमों का खेल बिगाड़ सकती है।
वीडियो में देखें पूरी जानकारी…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: