Big Updates on T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। हार्दिक पांड्या विश्व कप खेलेंगे या फिर नहीं, इसको लेकर महीनों से सवाल उठाए जा रहे हैं। कोई बोल रहा है कि हार्दिक को विश्व कप से बाहर कर दिया जाएगा, तो कोई हार्दिक की वापसी की बात कर रहा है। लेकिन अब हार्दिक को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। वह विश्व कप खेलेंगे या फिर नहीं, यह लगभग तय हो चुका है। हार्दिक के अलावा यशस्वी जायसवाल के नाम पर भी अपडेट सामने आया है।
चहल को लेकर भी आया बड़ा अपडेट
भारतीय टीम के लिए एक छोड़ पर कप्तान रोहित शर्मा ओपनिंग करते दिखेंगे, लेकिन रोहित का साथ देने कौन आएगा, यह भी बड़ा सवाल बना हुआ था। लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खबर आ रही है कि शुभमन गिल का टीम में सिलेक्शन किया जाएगा। गिल के नाम पर मुहर लगने की खबर सामने आ रही है। आईपीएल 2024 में अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों की मुश्किलें बढ़ाने वाले खिलाड़ी युजवेंद्र चहल को लेकर भी बड़ा अपडेट मिला है। चलिए आपको बताते हैं आईसीसी टी20 विश्व कप के मद्देनजर भारतीय टीम पर क्या अपडेट आया है।
इस वीडियो में देखें विश्व कप को लेकर क्या है अपडेट…