T20 World Cup 2024: टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार 3 जीत के बाद सुपर-8 का सफर तय कर चुकी है। अब उसके पास एक और मुकाबला बचा है। ये मैच फ्लोरिडा में 15 जून को कनाडा के खिलाफ होगा। इस मैच के बाद टीम इंडिया के स्क्वाड में रिजर्व में शामिल दो खिलाड़ी घर लौट जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि शुभमन गिल और आवेश खान कनाडा के खिलाफ मैच के बाद इंडिया वापस आ जाएंगे। हालांकि अभी तक आईसीसी या बीसीसीआई की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
खेलने की संभावना कम
दरअसल, शुभमन गिल और आवेश खान के यूएसए में मुकाबलों के बाद खेलने की संभावना कम है। रिजर्व खिलाड़ियों को बैकअप के रूप में शामिल किया जाता है। जब किसी खिलाड़ी को चोट लगे या किसी अन्य परिस्थिति में लौटना पड़े तो बैकअप खिलाड़ियों में से किसी एक को चुना जा सकता है। टीम इंडिया के पास शुभमन गिल और आवेश खान के अलावा रिंकू सिंह और खलील अहमद जैसे भी विकल्प हैं।
टीम इंडिया के पास काफी विकल्प
टीम इंडिया यूएसए के बाद सुपर-8 के लिए वेस्ट इंडीज जाएगी। जहां वह तीन मुकाबले खेलेगी। इसके बाद सेमीफाइनल और फिर फाइनल भी खेल सकती है। कहा जा रहा है कि इन दो खिलाड़ियों के खेलने की संभावना काफी कम है। इसलिए दोनों को वापस भेजने का फैसला लिया गया है। टीम इंडिया वेस्ट इंडीज में स्पिनरों पर अधिक निर्भर रहेगी। दूसरी ओर उसके पास बल्लेबाजी और ऑलराउंडर के काफी विकल्प हैं।
ये भी पढ़ें: BAN vs NED: बांग्लादेश की जीत ने बदल दिया समीकरण, वर्ल्ड चैंपियन का पत्ता साफ
बने रह सकते हैं रिंकू सिंह और खलील अहमद
तीसरे सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम इंडिया के पास यशस्वी जायसवाल पहले से ही टीम में हैं। जिससे शुभमन गिल की जरूरत कम हो गई है। कहा जा रहा है कि रिंकू सिंह और खलील अहमद टीम के साथ बने रह सकते हैं और 20 जून से शुरू होने वाले सुपर 8 चरण के लिए ब्रिजटाउन, बारबाडोस की यात्रा कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: नसीम शाह की फैन हुई पाकिस्तानी एक्ट्रेस, गेंदबाज की वजह से देखने लगीं क्रिकेट
ये भी पढ़ें: ENG vs OMAN: जीत गए तो भी आसान नहीं होगी इंग्लैंड की राह, ओमान तय करेगा चैंपियन की किस्मत
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: पाकिस्तान टीम पर आफत! क्या बचाएगा कुदरत का निजाम?
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: क्या टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर में होगा एक और बदलाव? रोहित शर्मा से मिली सहमति
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: हारकर भी बाहर नहीं हुई न्यूजीलैंड, सुपर-8 में इस तरह करेगी क्वालीफाई
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
5 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
25 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
58 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines