T20 World Cup 2024 Sandeep Lamichhane: टी-20 विश्व कप के लिए ज्यादातर टीमें अमेरिका पहुंच चुकी हैं। कुछ टीमें वार्मअप मैच भी खेल रही हैं। जहां विश्व कप के लिए उनकी तैयारियां देखने को मिल रही हैं। विश्व कप की शुरुआत 2 जून से होगी, लेकिन इससे पहले नेपाल की टीम को बड़ा झटका लग गया है। स्टार खिलाड़ी संदीप लामिछाने को वीजा देने से इनकार कर दिया गया है।
वर्ल्ड कप खेलना मुश्किल
अमेरिकी दूतावास की ओर से लामिछाने को वीजा देने से इनकार करने के बाद उनके टी-20 विश्व कप में खेलने की संभावना बहुत कम हो गई है। हो सकता है कि उन्हें विश्व कप से बाहर होना पड़े। नेपाल क्रिकेट की ओर से गुरुवार को लामिछाने के वीजा के बारे में डिटेल दी गई। इससे पहले भी संदीप को वीजा देने से इनकार कर दिया गया था। संदीप स्टार खिलाड़ी होने के साथ-साथ विवादास्पद प्लेयर भी हैं। उन पर रेप का आरोप लगाया गया था। उन्हें दी गई आठ साल की सजा को इस महीने एक अपील पर रद्द कर दिया गया था। उन्हें बरी कर दिया गया है।
कई प्रयास किए गए
नेपाल की टीम लामिछाने को शामिल करना चाहती थी, लेकिन इससे इनकार कर दिया गया है। पूर्व कप्तान ने पिछले सप्ताह कहा था कि उनका अमेरिकी वीजा अस्वीकार कर दिया गया है। इस निर्णय को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन ने कई एजेंसियों के जरिए अमेरिकी दूतावास से संपर्क किया था। हालांकि लामिछाने के लिए किए गए सभी प्रयासों के बाद वीजा देने से इनकार कर दिया गया। नेपाल क्रिकेट के पोस्टर बॉय रहे संदीप लामिछाने को वीजा न दिए जाने पर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। उन्हें पहले बलात्कार का दोषी पाए जाने के कारण मूल टीम में शामिल नहीं किया गया था। बाद में ये संभावना जताई जा रही थी कि यदि उन्हें वीजा मिल जाता है तो उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है।
आपको बता दें कि नेपाल की टीम को ग्रुप-डी में रखा गया है। जिसमें बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, नेपाल और नीदरलैंड की टीमें शामिल हैं। नेपाल की टीम अपना पहला मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ 4 जून को खेलेगी।
टी20 विश्व कप 2024 के लिए नेपाल की टीम
टीम: रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आसिफ शेख, अनिल कुमार साह, कुशल मल्ला, ललित राजबंशी, करण केसी, गुलशन झा, सोमपाल कामी, प्रतीस जीसी, संदीप जोरा, अविनाश बोहरा, सागर ढकाल, कमल सिंह ऐरी।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: विराट-रोहित नहीं, टी20 विश्व कप में सिर्फ इस भारतीय ने ठोकी है सेंचुरी
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: यशस्वी बाहर, अक्षर की एंट्री…ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की परफेक्ट Playing XI
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: ऑस्ट्रेलिया को दोबारा वर्ल्ड कप नहीं जीतने देगी ये टीम, दिग्गज ने चैंपियंस को दी चेतावनी
ये भी पढ़ें: IND Vs PAK: वेन्यू बदलने से लेकर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे तक, पढ़ें विश्व कप में भारत-पाक मैच के विवाद
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024 के बाद संन्यास ले सकते हैं ये 5 क्रिकेटर, 2 भारतीय खिलाड़ी शामिल
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
15 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
35 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
58 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines