T20 WC 2024: ये मैं वेस्ट इंडीज में बताऊंगा...रोहित शर्मा ने किस सवाल पर दिया ये जवाब

Rohit Sharma Press Conference: टीम इंडिया के स्क्वाड को लेकर कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए।

Rohit Sharma Press Conference

Rohit Sharma Press Conference

Rohit Sharma Press Conference: रोहित शर्मा की कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस हो और वे इसमें अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर न आएं, ऐसा कैसे हो सकता है। रोहित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मजे लेने का कोई मौका नहीं छोड़ते। कुछ ऐसा ही गुरुवार को टी 20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के सिलेक्शन को लेकर कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ। रोहित ने इस दौरान कई सवालों के जवाब मजेदार अंदाज में दिए।

विज्ञापन

विपक्षी टीम के कप्तान सुन रहे होंगे

रोहित से पूछा गया कि चार स्पिनर को टीम इंडिया के स्क्वाड में क्यों लिया गया? इसके जवाब में कप्तान ने कहा- मैं इसके बारे में डिटेल में नहीं बता सकता क्योंकि विपक्षी टीम के कप्तान भी प्रेस कॉन्फ्रेंस को सुन रहे होंगे। मैं चार स्पिनर्स को लेना चाहता था। हमने वेस्ट इंडीज में कई मैच खेले हैं।

विज्ञापन

वेस्ट इंडीज में बताऊंगा

रोहित ने कहा- हमें वहां की कंडीशन पता है। कई मैच वहां सुबह 10 बजे से खेले जाएंगे। कई तकनीकी पहलू हैं। जब मैं वेस्ट इंडीज में पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा, तो इस बात का खुलासा होगा कि चार स्पिनर को क्यों लिया, लेकिन अभी के लिए इतना कह सकता हूं कि मैं चार स्पिनर और तीन सीमर्स का विकल्प चाहता था। हमारे पास तेज गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या जैसा विकल्प भी मौजूद हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

विपक्ष को देखते हुए ही कोई फैसला लेंगे

रोहित ने आगे कहा- हमारे दो स्पिन ऑलराउंडर काफी अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं। दो अटैकिंग स्पिनर कुलदीप और चहल आपको स्पिन विभाग में बैलेंस देते हैं। हम वहां विपक्षी टीम और पिच की कंडीशन को देखते ही कोई फैसला लेंगे। कुलदीप और चहल के एक साथ खेलने का भी चांस है तो वहीं दो लेफ्ट आर्म स्पिनर खेल सकते हैं। या फिर कुलदीप-चहल दोनों ही न खेलें, ये भी संभव है। विपक्ष को ध्यान में रखते हुए हम फैसला करेंगे।

बुमराह का बॉलिंग पार्टनर कौन होगा?

इस सवाल के जवाब में रोहित ने कहा- पांच तारीख को मैच है। इसके बारे में अभी बोलकर क्या करूंगा। अभी से आपको कॉम्बिनेशन क्यों जानना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ