T20 World Cup 2024: सुपर 8 में इन दो बल्लेबाजों पर होगा टीम इंडिया का भार, वेस्टइंडीज में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

T20 World Cup 2024: भारत को अपने सुपर 8 के मुकाबले वेस्टइंडीज में खेलने हैं। वेस्टइंडीज में रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है।

Munawar Faruqui (5)

T20 World Cup 2024: टीम इंडिया को अपने सुपर 8 के मुकाबले वेस्टइंडीज में खेलने हैं। भारत ने अपने ग्रुप स्टेज के मैच USA में खेले हैं। सुपर 8 में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से होना है। वेस्टइंडीज में बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं होता है। लेकिन टीम इंडिया के पास ऐसे दो बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इन कठिन हालात में भी रन बनाए हैं। ऐसे में अगर टीम इंडिया को सेमीफाइनल तक सफर तय करना है तो इन दोनों बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

विज्ञापन

रोहित शर्मा

विज्ञापन

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का वेस्टइंडीज में प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने वेस्टइंडीज में 7 टी 20 मैचों की 6 पारियों में 46.25 की औसत से 185 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतक भी निकले हैं। इस वर्ल्ड कप में भी रोहित शर्मा की फॉर्म अच्छी रही है। उन्होंने वर्ल्ड कप में एक अर्धशतकीय पारी खेली है।

सूर्यकुमार यादव

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव को टी 20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। वो आईसीसी टी20 में नंबर 1 बल्लेबाज हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप में एक अर्धशतक भी लगाया है। उन्होंने वेस्टइंडीज में अभी तक 6 मैचों में 36 की औसत से 216 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 161.19 का रहा है।

19 जून से खेले खाएंगे सुपर 8 के मुकाबले

विज्ञापन

सुपर 8 में पहुंची टीमों को दो ग्रुप में बांट दिया है। हर ग्रुप में टॉप पर रहने वाली दो टीमें ही सेमीफाइनल में जगह बना पाएंगी। टीम इंडिया को ग्रुप 1 में रखा गया है। भारत के अलावा इस ग्रुप में बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान है। ग्रुप-2 में वेस्टइंडीज, यूएसए, साउथ अफ्रीका और गत चैंपियन इंग्लैंड हैं। भारत का पहला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ 20 जून को खेला जाएगा। इसके बाद भारत का सामना 22 जून को बांग्लादेश से और 24 जून को ऑस्ट्रेलिया से होगा। ये सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ