PAK vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में कैसा रहेगा मौसम? सामने आया अपडेट

T20 World Cup 2024 Pakistan vs Ireland: पाकिस्तान-आयरलैंड के बीच फ्लोरिडा में होने वाले मुकाबले पर खतरा मंडरा गया है। इस मैच के दौरान भी बारिश पड़ने की संभावना है। ऐसे में पाकिस्तान को बिना खेले ही घर वापस लौटना पड़ सकता है।

Pakistan Cricket Team

Pakistan Cricket Team

T20 World Cup 2024 Pakistan vs Ireland: पाकिस्तान की टीम ने इस टी-20 विश्व कप में शर्मनाक प्रदर्शन किया है। यूएसए और भारत के खिलाफ मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा। हालांकि टीम ने अपना तीसरा मुकाबला कनाडा के खिलाफ जीता, लेकिन यूएसए और आयरलैंड के बीच मुकाबला बारिश की वजह से रद्द होने के बाद वह वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है। अब उसका ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच आयरलैंड के खिलाफ 16 जून को आयरलैंड के खिलाफ होगा। हालांकि ये मैच दोनों टीमों के लिए औपचारिक ही होगा क्योंकि इसके नतीजे का सुपर-8 क्वालीफिकेशन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। अब सवाल ये कि क्या पाकिस्तान की टीम बिना मैच खेले ही घर वापस लौट जाएगी? ऐसा इसलिए क्योंकि फ्लोरिडा में रविवार को भी बारिश पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन

हल्की बारिश की संभावना

मौसम की भविष्यवाणी के अनुसार, पाकिस्तान-आयरलैंड के बीच होने वाले मुकाबले पर खतरे के बादल मंडरा गए हैं। कल भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है। फ्लोरिडा के मौसम के अनुसार, रविवार को बारिश की संभावना करीब 20 प्रतिशत है। आपको बता दें कि भारत का कनाडा के खिलाफ होने वाला मुकाबला भी गीले आउटफील्ड की वजह से रद्द कर दिया गया।

विज्ञापन

5-5 ओवर का भी हो सकता है मैच

ऐसे में यदि बारिश नहीं भी होती है तो ये देखा जाएगा कि कहीं आउटफील्ड गीला तो नहीं है। अगर आउटफील्ड गीला रहा तो खिलाड़ियों को चोट लगने का डर होगा और मैच नहीं कराया जाएगा। ये भी हो सकता है कि इस मैच को पूरा कराने के लिए 5-5 ओवर का विकल्प चुन लिया जाए। इसके लिए कटऑफ टाइम भारतीय समयानुसार रात 11.45 तक हो सकता है।

विज्ञापन

एक्शन मोड में पीसीबी 

आपको बता दें कि पाकिस्तान के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद उसे चौतरफा आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। दिग्गजों ने तो टीम को जमकर सुनाया है, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) भी एक्शन मोड में नजर आ रहा है। कहा जा रहा है कि बाबर आजम को कप्तानी से हाथ धोना पड़ सकता है। आजम खान, इफ्तिखार अहमद जैसे खिलाड़ियों पर भी एक्शन की बात सामने आई है। इसके साथ ही उनकी सैलरी पर भी कैंची चल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ