T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पूर्व चैंपियन पाकिस्तान का पत्ता साफ हो चुका है। पाकिस्तानी टीम ने इस पूरे टूर्नामेंट में सबसे शर्मनाक प्रदर्शन किया है। टीम अपना पहला मैच USA जैसी सी टीम से सुपर ओवर में हार बैठी। इस सदमे से पाकिस्तानी फैंस उबर भी नहीं पाए थे कि टीम ने अगले मैच में सारी हदें पार कर दीं। इस बार पाकिस्तानी टीम ने जीता हुआ मुकाबला अंतिम समय में गंवा दिया और भारतीय टीम से मैच हार बैठी। इस हार के बाद से ही पाकिस्तानी फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया था। रही-सही कसर USA और आयरलैंड के मुकाबले में बारिश ने पूरी कर दी। बारिश की वजह से मैच रद्द हो गया और पाकिस्तान ग्रुप स्टेज में अपना अंतिम मुकाबला खेलने से पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। इससे पाकिस्तानी फैंस भड़क उठे हैं।
ये भी पढ़ें:- सुपर-8 में भारत की इन दो टीमों से होगी भिड़ंत, ये हो सकती है तीसरी टीम
ये भी पढ़ें:- T20 wc 2024: सुपर-8 से पहले अफगानिस्तान को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर
अभी 1 मैच और खेलेगा पाकिस्तान
पाकिस्तानी टीम ने अब तक टूर्नामेंट में केवल 3 मैच ही खेले हैं। पहले दो मैचों में USA भारत से मिली हार के बाद टीम ने अगला मैच कनाडा के खिलाफ खेला। इस मैच में पाकिस्तानी टीम कनाडा से 7 विकेट से जीत दर्ज की। पाकिस्तान ने ये मैच जीतकर अपनी उम्मीद सुपर-8 में पहुंचने के लिए बढ़ाई थी, लेकिन USA और आयरलैंड के मैच में हुई बारिश ने उसकी पूरी उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया। पाकिस्तान अपना अंतिम मैच खेले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। टीम का अगला मैच 16 जून को आयरलैंड से होगा। इस मैच में पाकिस्तान जीत हासिल करके टूर्नामेंट से सम्मानजनक विदाई की कोशिश करेगा।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: सुपर-8 में पहुंचने वाली 7वीं टीम कौन? आज हो जाएगा फैसला
ये भी पढ़ें:- सुपर-8 में भारत की इन दो टीमों से होगी भिड़ंत, ये हो सकती है तीसरी टीम
ये भी पढ़ें:- T20 wc 2024: सुपर-8 से पहले अफगानिस्तान को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर
क्या है फैंस की प्रतिक्रिया
पाकिस्तान के टूर्नामेंट से बाहर हो जाने पर उसके फैंस बेकाबू हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर इन फैंस का गुस्सा साफतौर पर देखा जा सकता है। पाकिस्तानी टीम के प्रशंसकों ने पाकिस्तान की पूरी टीम को इसका जिम्मेदार ठहराया है। सबसे ज्यादा गुस्सा कप्तान बाबर आजम के लिए देखने को मिल रहा है। फैंस उन्हें बाबर आजम की जगह “बाहर आजम” कहकर संबोधित कर रहे हैं। पाकिस्तानी फैंस का कैसा है रिएक्शन ये आप भी देखिए –
संबंधित खबरें
LIVE: रोहित-विराट की वापसी पर फैंस की नजर, ऑकलैंड में खेला जाएगा पहला वनडे
15 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines