T20 World Cup 2024 Nepal Squad: जून में शुरू होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए ज्यादातर टीमों ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। बुधवार को नेपाल ने भी टीम की घोषणा कर दी। नेपाल की टीम की कप्तानी रोहित पौडेल के हाथों में होगी। नेपाल की टीम में उन खिलाड़ियों को जगह दी गई है, जिन्होंने ओमान में एसीसी प्रीमियर कप के मैचों में शानदार प्रदर्शन किया था। ये खिलाड़ी कीर्तिपुर में वेस्टइंडीज ए टीम के खिलाफ भी मैच खेल रहे हैं।
एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले खिलाड़ी को मिली जगह
नेपाल की टीम में एक ओवर में 6 छक्के ठोक वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करने वाले खिलाड़ी को जगह दी गई है। ऑलराउंडर दीपेंद्र सिंह ऐरी को टीम में शामिल किया गया है। ऐरी ने अप्रैल में कतर के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के लगाकर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की थी।
ये भी पढ़ें: ICC T20 Ranking: बाबर आजम बन सकते हैं नंबर-1, सूर्यकुमार यादव की बादशाहत पर खतरा
नीदरलैंड के खिलाफ होगा पहला मुकाबला
पौडेल ने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया है। उन्होंने पांच मैचों की सीरीज के पहले मैच में शतक लगाया था। इस साल की शुरुआत में अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल चुके कई युवा खिलाड़ियों को भी स्क्वाड में जगह दी गई है। इसमें गुलशन झा का नाम शामिल है। वहीं 19 साल के प्रतीस जीसी ने भी सीनियर टीम में अपनी जगह बरकरार रखी है। नेपाल का पहला मैच 4 जून को टेक्सास में नीदरलैंड के खिलाफ होगा।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: टीम इंडिया के सेलेक्शन पर गावस्कर का रिएक्शन, इस खिलाड़ी के ना होने से हैरान
2014 में डेब्यू करने वाला खिलाड़ी शामिल
टीम में सीनियर खिलाड़ी सोमपाल कामी को भी जगह मिली है। कामी ने नेपाल के लिए 2014 में डेब्यू किया था। वह डेब्यू के 10 साल बाद इस वर्ष वर्ल्ड कप खेलने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर करण केसी, बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर ललित राजबंशी जैसे खिलाड़ियों को भी नेपाल की टीम में जगह मिली है। आपको बता दें कि सभी टीमें 25 मई तक बदलाव कर सकती हैं। इसके बाद किसी भी बदलाव के लिए आईसीसी की इवेंट टेक्निकल कमेटी से मंजूरी लेनी होगी।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: ‘मेरा भी एक बंदा नहीं लिया…’, टीम इंडिया के स्क्वाड पर क्या बोले सहवाग?
नेपाल की टी-20 विश्व कप टीम:
रोहित पौडेल (कप्तान), आसिफ शेख, कुशल भुर्तेल, कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, अनिल कुमार साह, ललित राजबंशी, सोमपाल कामी, प्रतीस जीसी, करण केसी, गुलशन झा, संदीप जोरा, सागर ढकाल, अविनाश बोहरा, कमल सिंह ऐरी
संबंधित खबरें
तीसरे T20I में जीत के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं 4 बदलाव
28 mins agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे T20I में टूटेगा 11 साल का रिकॉर्ड
46 mins agoआखिरी 6 गेंदों में 4 विकेट... मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी से मचाई तबाही
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा WPL 2027 ऑक्शन? जानें LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को फिर बैठना होगा बाहर, दिनेश कार्तिक ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoअभिषेक के जश्न पर ईशान ने ली चुटकी, बोले-दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब करता है
10 hrs agoछोटी बाउंड्री और बल्लेबाजों के दबदबे पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
11 hrs agoअभिषेक-वैभव के तूफान से हैरान रह गए श्रेयस अय्यर, दिया बड़ा बयान
12 hrs agoWPL ऑक्शन के लिए कुल 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, सिर्फ 27 को मिलेगी जगह
13 hrs agoपाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में चटाई धूल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines