हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

T20 WC 2024: मैथ्यू वेड पर ICC का एक्शन, अंपायर से उलझने की मिली सजा

Matthew Wade ICC Code Of Conduct: ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मैथ्यू वेड को आईसीसी की आचार संहिता का उल्लंघन करने पर सजा मिली है। ये सजा उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अंपायर से बहस करने पर दी गई है।

विज्ञापन
Matthew Wade Umpire Nitin Menon

Matthew Wade ICC Code Of Conduct: टी-20 विश्व कप के मुकाबले जैसे-जैसे आगे बढ़ रहे हैं, उनमें उतना ही रोमांच बढ़ता जा रहा है। कई हाई-प्रोफाइल मुकाबलों में मैदान पर ‘गर्मी’ भी देखने को मिलती है। कुछ ऐसा ही ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए मुकाबले में देखने को मिला था। जब ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मैथ्यू वेड अंपायर नितिन मेनन से उलझ गए। वेड की इस हरकत के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने एक्शन लिया है। मैथ्यू वेड को ICC की ओर से आचार संहिता के लेवल-1 उल्लंघन के लिए फटकार लगाई गई है। इसके साथ ही उनके रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। हालांकि 2 साल की अवधि में वेड का यह पहला अपराध है।

क्या थी पूरी घटना?

ये घटना शनिवार को केंसिंग्टन ओवल में खेले गए मुकाबले के दौरान देखने को मिली। ऑस्ट्रेलिया की पारी के 18वें ओवर में घटी, जब वेड इंग्लैंड के गेंदबाज आदिल राशिद की गेंद का सामना करने के लिए तैयार थे। जैसे ही राशिद ने गेंद डाली तो वेड इसे पुल करने के लिए तैयार नजर आए, लेकिन उन्होंने तेज म्यूजिक से ध्यान भटकने के बाद इरादा बदल दिया। उन्होंने बॉल को रोक दिया। वेड इसके बाद अंपायर से मांग करने लगे कि इस बॉल को डॉट के बजाय डेड करार दिया जाए। हालांकि अंपायर ने ऐसा करने से मना कर दिया। जिसके बाद उनकी बहस हुई।

वेड ने स्वीकार किया अपराध

वेड ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उन्होंने मैच रेफरी के एमिरेट्स पैनल की सजा को स्वीकार कर लिया है। इस तरह उन्हें औपचारिक सुनवाई में शामिल होने की जरूरत नहीं पड़ी। आपको बता दें कि खेल के नियमों में खिलाड़ियों का व्यवहार भी शामिल होता है। आचार सहिंता लेवल-1 के अपराध के लिए मैच फीस का 50 प्रतिशत और दो डिमेरिट अंक देने तक का प्रावधान है। अपराध गंभीर या बार-बार हो तो खिलाड़ी को बैन भी किया जा सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: SA vs BAN: क्या अंपायर के फैसले से हार गई बांग्लादेश? वसीम जाफर ने उठाए सवाल 

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: टीम इंडिया की Playing XI में हो सकते हैं बदलाव, 2 खिलाड़ियों का पत्ता कटना लगभग तय 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: भारत की जीत के साथ हार की दुआ! एक झटके में खत्म हो जाएगा पाकिस्तान का सफर 

ये भी पढ़ें: IND Vs PAK: क्या सिराज ने जानबूझकर मारी थी रिजवान को गेंद? Viral हो रहा वीडियो

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND Vs PAK: बुमराह…हार्दिक नहीं बल्कि टीम इंडिया के लिए ये खिलाड़ी साबित हुआ ‘X फैक्टर’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola