Team India T20 WC 2024
विज्ञापन

T20 WC 2024: टीम इंडिया की Playing XI में हो सकते हैं बदलाव, 2 खिलाड़ियों का पत्ता कटना लगभग तय

T20 World Cup 2024 Team India Playing XI: T20 World Cup 2024 Team India Playing XI: भारत-यूएसए के बीच 12 जून और भारत-कनाडा के बीच टी-20 विश्व कप का मुकाबला 15 जून को खेला जाएगा। इन मैचों के लिए कप्तान रोहित प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकते हैं।

T20 World Cup 2024 Team India Playing XI: टीम इंडिया ने टी-20 विश्व कप के दोनों मुकाबलों में लगातार जीत दर्ज की है। भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भले ही जीत मिल गई हो, लेकिन इसके बावजूद कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। दरअसल, पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का बैटिंग ऑर्डर बुरी तरह फ्लॉप हो गया था। टीम इंडिया 19 ओवर में 119 रन ही बना सकी।

सबसे बड़ा सवाल बैटिंग ऑर्डर और ऑलराउंडर्स के प्रदर्शन को लेकर उठाया जा रहा है। जहां विराट कोहली को पाकिस्तान के खिलाफ 12 साल में पहली बार ओपनिंग करने उतारा गया। वहीं शिवम दुबे और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों के शर्मनाक प्रदर्शन ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा रखी है।

विज्ञापन

रोहित शर्मा कर सकते हैं बदलाव

कहा जा रहा है कि कप्तान रोहित शर्मा USA के खिलाफ मुकाबले में कुछ बदलाव कर सकते हैं। ये मैच 12 जून को खेला जाएगा। इसके बाद 15 जून को कनाडा के खिलाफ मुकाबला खेला जाएगा। रोहित इन मुकाबलों के लिए ओपनिंग जोड़ी बदल सकते हैं। हो सकता है कि ऋषभ पंत उनके साथ बल्लेबाजी के लिए आएं। इसके साथ ही 2 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं। इन खिलाड़ियों के नाम हैं- शिवम दुबे और रवींद्र जडेजा। दोनों खिलाड़ी पिछले कुछ समय से फ्लॉप चल रहे हैं। इसके साथ ही कई और खिलाड़ी बाहर हो सकते हैं…

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ