T20 WC 2024: जोस बटलर वर्ल्ड कप का एक मैच कर सकते हैं मिस, सामने आई बड़ी वजह

T20 World Cup 2024: इंग्लैंड टीम के कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) विश्व कप के एक मैच में नजर नहीं आएंगे। इसकी एक बेहद खास वजह सामने आई है। उन्हें जल्द ही गुड न्यूज मिल सकती है।

Jos Buttler T20 World Cup 2024

Jos Buttler T20 World Cup 2024

T20 World Cup 2024: टी-20 विश्व कप के लिए टीमें कमर कस चुकी हैं। कई खिलाड़ी आईपीएल बीच में छोड़कर अपने देश वापस लौट चुके हैं। इसमें इंग्लैंड के कप्तान और राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी जोस बटलर का नाम शामिल है। बटलर के बारे में अब खास खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, जोस बटलर वर्ल्ड कप का एक मैच मिस कर सकते हैं।

विज्ञापन

क्या है वजह? 

रिपोर्ट के अनुसार, जोस बटलर की वाइफ प्रेग्नेंट हैं। वह तीसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। ऐसे में उन्हें विश्व कप के एक मैच से चूकना पड़ सकता है। ये मैच कौनसा हो सकता है, फिलहाल ये जानकारी सामने नहीं आई है। जोस बटलर के दो बच्चे हैं। उनकी पहली बेटी जॉर्जिया रोज का जन्म अप्रैल 2019 में हुआ था। जबकि दूसरी बेटी मार्गोट का जन्म सितंबर 2021 में हुआ। तीन साल बाद वे एक बार फिर पिता बनने वाले हैं।

विज्ञापन

जन्म के समय रहेंगे मौजूद

जोस बटलर की वाइफ का नाम लूसी बटलर है। वह कुछ साल पहले दोनों बच्चों के साथ आईपीएल देखने के लिए भारत आई हुई थीं। दोनों ने 2017 में शादी की थी। वह फिटनेस ट्रेनर हैं। बटलर का कहना है कि वे अपने परिवार को समय देना चाहते हैं। उन्हें बच्चे के जन्म के समय परिवार के साथ मौजूद रहना होगा। बटलर की अनुपस्थिति में उपकप्तान मोईन अली कप्तान होंगे। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 12 टी-20 मैचों में कप्तानी की है।

विज्ञापन

ग्रुप-बी में शामिल है इंग्लैंड की टीम

इंग्लैंड की टीम को विश्व कप के ग्रुप-बी में रखा गया है। जिसमें ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, ओमान और स्कॉटलैंड जैसी टीमें शामिल हैं। टीम 4 जून को स्कॉटलैंड के खिलाफ पहला मुकाबला खेलेगी। इसके बाद 8 जून को ऑस्ट्रेलिया, 14 जून को ओमान और 15 जून को नामीबिया के खिलाफ मुकाबला करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ