T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम अमेरिका पहुंच चुकी है। कुछ खिलाड़ी भी जल्द ही USA की उड़ान भरेंगे। टूर्नामेंट का 2 जून से आगाज होने वाला है। टीम इंडिया 5 जून से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। पहले मैच में रोहित शर्मा एंड कंपनी का सामना आयरलैंड से होगा। यह मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद मैन इन ब्लू 9 जून को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से भिड़ेगी। विश्व कप के लिए भारत की परफैक्ट प्लेइंग 11 क्या हो सकती है, आइए जानते हैं।
विराट कर सकते ओपनिंग
टी20 विश्व कप 2024 में रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली पारी की शुरुआत कर सकते हैं। कोहली ने IPL 2024 में पारी की शुरुआत की और बेहतरीन बल्लेबाजी की। विराट 17वें सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 15 मैच की 15 पारियों में 61.75 और 154.69 की स्ट्राइक रेट से 741 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक और 1 शतक भी लगाया। ऐसे में विराट कोहली की फॉर्म को देखते हुए उन्हें रोहित का जोड़ीदार बनाया जा सकता है।
शिवम दुबे हो सकते फिनिशर
3 नंबर पर सूर्यकुमार यादव को मौका दिया जा सकता है। टी20 में सूर्यकुमार यादव जमकर रन बनाते हैं। वह टॉप ऑर्डर में मिली अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदल सकते हैं। 4 नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज को मौका मिल सकता है। टीम इंडिया में संजू सैमसन और ऋषभ पंत के रूप में 2 विकेटकीपर शामिल हैं। अब देखना है कि टीम मैनेजमेंट किस पर भरोसा जताता है। 5 नंबर पर शिवम दुबे को आजमाया जा सकता है। IPL 2024 में 396 रन बनाए हैं।
6 बॉलिंग ऑप्शन के साथ उतर सकती टीम
विश्व कप में रोहित शर्मा की सेना में रवींद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या के रूप में 2 ऑलराउंडर शामिल किए जा सकते हैं। दोनों ही खिलाड़ी गेंदबाजी की साथ ही ठीक-ठाक बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। हालांकि, IPL 2024 में हार्दिक ने अपने प्रदर्शन से सभी को निराश किया। स्पिनर के रूप में टीम इंडिया कुलचा (कुलदीप यादव-युजवेंद्र चहल) की जोड़ी पर भरोसा कर सकती है। साथ ही तेज गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह के हाथों में होगी। मोहम्मद सिराज उनका साथ दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें: रियान पराग की Youtube हिस्ट्री दुनिया के सामने आई, इन एक्ट्रेस के हॉट वीडियोज करते हैं सर्च
ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल बाहर…पूर्व दिग्गज ने रोहित शर्मा के बाद चुना टीम इंडिया का कप्तान
संबंधित खबरें
U-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
5 mins agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है राजस्थान रॉयल्स
18 mins agoरसेल ने T20 में रचा इतिहास, 10000 रन-500 विकेट लेने वाले बने पहले खिलाड़ी
45 mins agoPM मोदी से परिवार के साथ मिलने पहुंचे सूर्यकुमार यादव
59 mins agoकितनी संपत्ति के मालिक हैं Cristiano Ronaldo? जानकर उड़ जाएंगे होश
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
3 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
4 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
4 hrs agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines