India vs USA: फ्री में कहां देख सकेंगे भारत-अमेरिका के बीच मुकाबला? देखें Live Streaming डिटेल

India vs USA Live Streaming Details: भारत-यूएसए के बीच न्यूयॉर्क के स्टेडियम में टी-20 विश्व कप का 25 वां मुकाबला कांटे का होने की उम्मीद है। इसे फ्री में लाइव कहां देखा जा सकेगा, आइए जानते हैं…

IND vs USA Live Streaming Details

IND vs USA Live Streaming Details

India vs USA Live Streaming Details: भारत-यूएसए के बीच बुधवार को टी-20 विश्व कप का 25वां मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अपने दोनों मुकाबले जीतकर 4 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 स्थान पर बनी हुई हैं। भारत नंबर-1 पर है तो वहीं यूएसए की टीम नंबर-2 पर है। यूएसए ने कनाडा और पाकिस्तान के खिलाफ अपने दोनों मुकाबले जीते हैं। वहीं टीम इंडिया ने आयरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीतकर शीर्ष पर जगह बनाई है। अब ग्रुप-A की टॉप टीमें आमने सामने हैं। ऐसे में ये मुकाबला कांटे का होने वाला है। ये मैच न्यूयॉर्क के नासाउ स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा। भारत में ये मैच मोबाइल पर फ्री में कहां देखा जाएगा, आइए जानते हैं लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल।

विज्ञापन

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा लाइव

टी-20 वर्ल्ड कप के प्रसारण राइट्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। ऐसे में ये मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के सभी चैनलों पर देखा जा सकेगा। वहीं मोबाइल पर इस मैच को फ्री में देखने के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप डाउनलोड करनी होगी। इस पर आप मुफ्त में मैच देख सकेंगे। हालांकि हाई पिक्चर क्वालिटी में मैच देखने के लिए आपको सब्स्क्रिप्शन लेना होगा। वहीं लैपटॉप या डेस्कटॉप पर भी फ्री में देखने के लिए मेंबरशिप लेनी होगी।

विज्ञापन

कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड? 

दोनों टीमों के बीच अब तक हुए मुकाबलों की बात करें तो टी-20 में अभी तक एक-दूसरे का सामना नहीं किया है। हालांकि भारतीय टीम यूएसए की पिचों पर संघर्ष कर रही है। वहीं संयुक्त राज्य अमेरिका को घरेलू माहौल का लाभ मिलता नजर आ रहा है। वहीं पिच की बात करें इस पर अब तक तेज गेंदबाजों को मदद मिलती नजर आई है। भारतीय गेंदबाजों ने पिछले मैच में पाकिस्तान को 113 रन पर समेट दिया था। अब देखना होगा कि इस मैच में किस टीम का पलड़ा भारी रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ