T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत का मुकाबला आज रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार) कनाडा से होगा। भारत ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम ने अजेय रहकर सुपर-8 में एंट्री की है। टीम ने आयरलैंड, पाकिस्तान और USA को हराया है। भारत आज कनाडा के खिलाफ ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी मैच खेलेगी। जहां वह हर हाल में जीत दर्ज करके अपनी लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगा। वहीं, कनाडा की बात की जाए तो कनाडा की टीम टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई है। कनाडा ने 3 मैचों में महज एक में ही जीत हासिल की है। भारत और कनाडा के बीच खेले जाने वाले इस मैच में भारतीय टीम का पलड़ा भारी है। कनाडा के खिलाफ भारतीय टीम अपने 2 दिग्गज खिलाड़ियों को आराम देकर बेंच के खिलाड़ी को मौका दे सकती है।
ये भी पढ़ें:- T20 wc 2024: सुपर-8 से पहले अफगानिस्तान को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर
ये भी पढ़ें:- SA vs NEP: गुलशन झा नहीं करते ये गलती तो जीत जाता नेपाल, Video Viral
यशस्वी जायसवाल और कुलदीप यादव को मिल सकता है मौका
भारतीय टीम सुपर-8 में पहुंच चुकी है। ऐसे में वह अपनी बेंच स्ट्रेंथ को भी आजमाने की कोशिश करना चाहेगी। इसलिए उम्मीद लगाई जा रही है कि भारतीय टीम कनाडा के खिलाफ अपने मजबूत खिलाड़ियों को आराम देकर कुछ नए खिलाड़ियों को आजमा सकती है। माना जा रहा है कि भारतीय टीम कनाडा के खिलाफ यशस्वी जायसवाल और कुलदीप यादव को मौका दे सकती है। वहीं, इस मैच में शानदार लय में चल रहे हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है। हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। इन दोनों खिलाड़ियों को भारतीय टीम सुपर-8 से पहले आराम करने का मौका दे सकती है। ताकि वह सुपर-8 में तरोताजा नजर आएं। हार्दिक पांड्या ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 3 मैच खेले हैं और कुल 7 विकेट हासिल किए हैं। वहीं, जसप्रीत बुमराह ने 3 मैच में 5 विकेट लिए हैं।
ये भी पढ़ें:- SA vs NEP: गुलशन झा नहीं करते ये गलती तो जीत जाता नेपाल, Video Viral
ये भी पढ़ें:- SA vs NEP: विश्व कप का सबसे रोमांचक मैच, आखिरी बॉल तक भी नहीं पता था जीतेगा कौन?
ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज
ये भी पढ़ें:- सुपर-8 में भारत की इन दो टीमों से होगी भिड़ंत, ये हो सकती है तीसरी टीम
ये भी पढ़ें:- T20 wc 2024: सुपर-8 से पहले अफगानिस्तान को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर
कनाडा की संभावित प्लेइंग-11
साद बिन जफर (कप्तान), एरॉन जॉनसन, नवनीत धालीवाल, परगट सिंह, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), निकोलस किर्टन, रविंदरपाल सिंह, डिलन हेलीगर, कलीम सना, जुनैद सिद्दीकी और जेरेमी गॉर्डन
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ‘पाकिस्तान टीम ने किया क्वालीफाई, लेकिन…’ विश्व कप से PAK के बाहर होते ही मीम्स की बरसात
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: कुर्बानी के जानवर…पाकिस्तान के बाहर होने पर भड़का पूर्व क्रिकेटर
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में ईशान ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
38 mins agoपांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
1 hr agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
2 hrs ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
2 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को मिला 192 रनों का लक्ष्य, बल्लेबाजों ने किया निराश
2 hrs agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
3 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
4 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
4 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines