IND vs SA Ravi Shastri: आखिर वो घड़ी आ ही गई, जिसका करोड़ों क्रिकेटप्रेमियों को लंबे समय से इंतजार था। भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में शुरू हो चुका है। महामुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। इस मैच की शुरुआत का एक मोमेंट चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, टॉस के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि कप्तान रोहित शर्मा की हंसी छूट गई। आइए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है…
जोशीले अंदाज में दिखे रवि शास्त्री
जब टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और साउथ अफ्रीका के कैप्टन एडेन मार्करम टॉस के लिए आए तो रवि शास्त्री जोश में नजर आए। उन्होंने दोनों कप्तानों को इंट्रोड्यूस करने के बाद मैच रेफरी का भी परिचय दिया। इस दौरान ऐसा लगा कि कोई बॉक्सिंग रिंग हो। रवि इतने जोशीले दिखे कि रोहित शर्मा की हंसी छूट गई। रोहित का ये रिएक्शन चर्चा का विषय बन गया है।
सेमीफाइनल में भी जोशीले दिखे थे रवि शास्त्री
आपको बता दें कि रवि शास्त्री इंग्लैंड के खिाफ खेले गए मुकाबले में भी इसी तरह के जोशीले अंदाज में नजर आए थे। रवि शास्त्री के इस खास अंदाज को जहां कुछ फैंस पसंद कर रहे हैं तो वहीं कुछ उन्हें ट्रोल करने का मौका नहीं छोड़ रहे। राजस्थान रॉयल्स के एक्स हैंडल से भी रवि शास्त्री का एक फोटो शेयर किया गया है। जिसमें वह रंग-बिरंगी ड्रेस में नजर आ रहे हैं। रॉयल्स एडमिन ने इस फोटो को शेयर कर हंसी वाली इमोजी भी बनाई है। गौरतलब है कि बारबाडोस की पिच पर बल्लेबाजों को फायदा मिलता है। ऐसे में टीम इंडिया का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही साबित हो सकता है। दोनों ही टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।
ये भी पढ़ें: IND vs SA: शोएब अख्तर की भविष्यवाणी, बताया कौन जीतेगा वर्ल्ड कप
ये भी पढ़ें: IND vs SA: बारबाडोस के मौसम पर बड़ा अपडेट, सामने आए ये वीडियो
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup में अब तक 8 फाइनल मुकाबले, कितनी बार जीती टॉस जीतने या हारने वाली टीम?
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: फाइनल में भारत को साउथ अफ्रीका के इन 4 खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान, पड़ सकते हैं भारी
ये भी पढ़ें: IND vs SA: तोते ने की फाइनल मैच की भविष्यवाणी, चोंच से चुना विनर का नाम
ये भी पढ़ें: IND vs SA: बारबाडोस की पिच पर कितने बन सकते हैं रन, टॉस का क्या रहेगा रोल?
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
21 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
41 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines