हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रोहित-विराट के बाद अब ये खिलाड़ी कर सकते हैं ओपनिंग, दोनों को है रनों की भूख

T20 World Cup 2024 का खिताब भारत ने जीत लिया है। भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर ये खिताब अपने नाम किया है। वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने टी20i क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

विज्ञापन
Rohit Sharma-Virat Kohli

T20 World Cup 2024 का खिताब भारतीय टीम जीत चुकी है। भारतीय टीम के फैंस इस जीत के बाद उत्साह में डूबे हुए हैं। प्रशंसकों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में हार का जो जख्म मिला उसपर भी अब मरहम लग चुका है। टीम इंडिया की इस जीत का पूरे देश में जश्न मनाया जा रहा है। इस बीच कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने वर्ल्ड कप का फाइनल मैच जीतने के बाद संन्यास की घोषणा कर दी। फैंस को ये फैसला चौंका रहा है। ऐसे में क्रिकेट फैंस के मन में सवाल भी उठ रहे हैं कि इन दोनों सलामी बल्लेबाजों के बाद अब टीम इंडिया की ओपनिंग कौन करेगा। आइए हम आपको बताते हैं कि अब टीम इंडिया का टी20i क्रिकेट में ओपनर कौन होगा।

 

शुभमन गिल

शुभमन गिल की उम्र अभी 24 साल की है। पंजाब के फिरोजपुर के रहने वाले शुभमन गिल दाहिने हाथ के सलामी बल्लेबाज हैं। शुभमन गिल ने भारत के लिए अब तक कुल 14 टी20i मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 147.57 की स्ट्राइक से 335 रन बनाए हैं। शुभमन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले साल नाबाद 126 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। शुभमन टी20 क्रिकेट में 1 शतक और 1 अर्धशतक लगा चुके हैं। इसके साथ ही 14 मैच में वह 31 चौका और 16 छक्का लगा चुके हैं। वहीं शुभमन गिल ने अब तक 44 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 103 की स्ट्राइक से वह 2271 रन बना चुके हैं। वनडे में शुभमन गिल 6 शतक और 13 अर्धशतक ठोक चुके हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: राहुल द्रविड़ के बाद अब गौतम गंभीर हेड कोच होंगे या नहीं? BCCI अध्यक्ष का बड़ा बयान

यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल अभी 22 साल के हैं। इन्होंने भारत के लिए अब तक 17 टी20i मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 161.93 की स्ट्राइक रेट से 502 रन बनाए हैं। यशस्वी का सर्वाधिक स्कोर 100 रन का है। यशस्वी टी20i क्रिकेट में 1 शतक और 4 अर्धशतक जड़ चुके हैं। यशस्वी 17 टी20 मैच में 28 छक्का और 55 चौका जड़ चुके हैं। वहीं, यशस्वी को अभी तक भारत की वनडे टीम में जगह नहीं मिल पाई है। टेस्ट में यशस्वी ने भारत के लिए 9 मैच खेले हैं। इसमें 70 की स्ट्राइक से वो 1028 रन बना चुके हैं। टेस्ट में यशस्वी के नाम 3 शतक और 4 अर्धशतक दर्ज है। उनका व्यक्तिगत सर्वाधिक स्कोर नाबाद 214 रन का है। माना जा रहा है कि शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल टीम इंडिया में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जगह परफेक्ट ओपनर होंगे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup जीतते ही क्या सच में रोहित शर्मा ने खाई पिच की मिट्टी? सचिन ने भी किया था ऐसा

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: रवि शास्त्री ने जय शाह को दिया नया नाम, जीत के बाद शेयर किया खास पोस्ट

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola