T20 World Cup जीतते ही क्या सच में रोहित शर्मा ने खाई पिच की मिट्टी? सचिन ने भी किया था ऐसा

T20 World Cup 2024: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेला गया। बेहद रोमांचक और दिल की धड़कनें बढ़ा देने वाले इस मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका के जबड़े से जीत छीनकर वर्ल्ड कप के खिताब पर कब्जा जमा लिया है। वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने का सपना सच होते देख रोहित शर्मा की आंखें नम हो गई और वह अलग अंदाज में खुशी मनाते नजर आए।

Rohit Sharma

Rohit Sharma

T20 World Cup 2024 में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी जीती तो पूरा देश खुशियों से झूम उठा। पूरे देश से पटाखे फोड़े जाने और जश्न मनाए जाने की तस्वीर सामने आने लगी। हर कोई टीम की इस उपलब्धि के रंग में डूबा हुआ था। भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस का उत्साह चारों ओर नजर आ रहा है। वहीं, जीत के बाद इंडियन क्रिकेट टीम ने देर रात तक मैदान पर जश्न मनाया। तिरंगा लेकर मैदान के चारों ओर दौड़ने और फैंस का अभिवादन करते हुए खिलाड़ियों की तस्वीर सामने आ रही थी।

विज्ञापन

सबकी निगाहें अपने-अपने पसंदीदा खिलाड़ियों पर टिकी हुई थी। लेकिन विराट कोहली और रोहित शर्मा का जश्न कई मायनों में अलग था। विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट को अलविदा कहकर लोगों को भावुक कर दिया तो दूसरी ओर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी ओर सभी को आकर्षित किया।

विज्ञापन

रोहित का था सपना

रोहित शर्मा का सपना था कि वो अपनी कप्तानी में वर्ल्ड कप का खिताब जीतें। पिछले 2 बार वह फाइनल मैच में चैंपियन बनने से चूक गए थे। टी20 क्रिकेट का अपना आखिरी मैच खेल रहे कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में जल्दी आउट हो गए थे। इससे पहले सुपर-8 और सेमीफाइनल में वह अपने दम पर टीम को जीत दिलाकर यहां तक पहुंचे थे। अपने आखिरी टी20 मैच में बतौर कप्तान खिताब जीतने का सपना रोहित शर्मा ने आखिरकार पूरा कर लिया।

विज्ञापन

जीत मिलते ही जमीन पर लेटे

रोहित शर्मा जीत की खुशी में किस कदर भावनाओं में बह गए ये उन्हें खुद भी नहीं पता था। मैच की आखिरी गेंद पर जैसे ही भारत जीता वह जमीन पर लेट गए। साथी खिलाड़ी उनके पास पहुंचकर उनसे लिपट गए। रोहित शर्मा की आंख में खुशी के आंसू थे और उनकी खुशी साफतौर पर नजर भी आ रही थी। उनकी आंखें नम थी।

विज्ञापन

गाड़ दिया झंडा

मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा बारबाडोस के मैदान पर भारत का तिंरगा लेकर पहुंच गए। उन्होंने मैदान पर तिरंगा को गाड़ दिया। BBCI सचिव जय शाह ने वर्ल्ड कप से पहले एक बयान में कहा था कि रोहित की कप्तानी में हम बारबाडोस में भारत का झंडा गाड़ेंगे। रोहित ने जय शाह की बात को सच करते हुए मैदान पर भारत का झंडा गाड़ दिया। उनके साथ जय शाह भी उस वक्त वहां मौजूद थे।

विज्ञापन

पिच की मिट्टी को भी चखा

ICC ने अपने एक्स अकाउंट से एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पिच की मिट्टी को चखते हुए नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा के आवभाव से साफ है कि वह बेहद खुश हैं और इस यादगार पल को कभी भी भूलना नहीं चाहते हैं। ये जीत ऐतिहासिक है। इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने भी अपने आखिरी मैच में पिच को नमन किया था

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ