IND vs SA Barbados Weather Reserve Day: टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेलने के लिए तैयार है। ये मैच बारबाडोस में खेला जाएगा। जहां दोनों टीमें पहुंच चुकी हैं। हालांकि बारबाडोस में बारिश का खतरा मंडरा रहा है। हाल ही में यहां बारिश हुई है। ऐसे में इस मैच के पूरा होने पर सस्पेंस गहरा गया है। हालांकि फैंस की टेंशन दूर हो सकती है क्योंकि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इस मैच को पूरा कराने के लिए टाइम ही टाइम दिया है। आइए जानते हैं फाइनल में बारिश आने पर क्या नियम हैं…
बारिश की 60 प्रतिशत संभावना
फाइनल मुकाबला स्थानीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे और भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा। इस दौरान बारिश के 60 प्रतिशत चांस हैं। ऐसे में यदि बारिश आती है तो मैच को पूरा कराने के लिए 29 जून को ही 190 मिनट (करीब 3 घंटे) का अतिरिक्त समय मिलेगा। इसके बावजूद यदि मैच पूरा नहीं हो पाता है तो ये रिजर्व डे में चला जाएगा। रिजर्व डे में दोनों टीमें मैच को वहीं से शुरू करेंगी, जहां बारिश के कारण रुक गया था।
रिजर्व डे पर भी मिलेंगे करीब 3 घंटे एक्स्ट्रा
खास बात यह है कि रिजर्व डे के दिन भी अतिरिक्त 190 मिनट का समय रखा गया है। यानी ऐसा नहीं है कि रिजर्व डे में मैच के करीब 3 घंटों के दौरान ही इसे पूरा कराना होगा। इसके लिए उस दिन भी करीब 3 घंटे अतिरिक्त मिलेंगे। यानी रिजर्व डे में करीब 6 घंटों के दौरान मैच को पूरा कराया जा सकेगा। इस तरह इस मैच के लिए दोनों दिनों में करीब 12 घंटे मिल जाएंगे। ऐसे में इस मुकाबले के पूरा होने की पूरी उम्मीद है।
मैच रद्द हुआ तो दोनों टीमें बनेंगी विनर
इसके बावजूद यदि मैच संभव नहीं होता है तो इसे रद्द कर दिया जाएगा। अगर मैच रद्द होता है तो फाइनल का नियम सेमीफाइनल से अलग रहेगा। सेमीफाइनल बारिश से रद्द होने पर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम फाइनल में पहुंचती। फाइनल में ऐसा नहीं होगा। फाइनल में मैच रद्द होने पर दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता चुन लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Video: बारबाडोस में बारिश के आसार, रिजर्व डे पर टाई हुआ तो कैसे निकलेगा नतीजा? जानें ICC का नियम
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: हारकर भी मालामाल होगी इंग्लैंड, Team India ने फाइनल जीता तो मिलेंगे इतने करोड़ रुपये
ये भी पढ़ें: मेकअप आर्टिस्ट के निधन पर इरफान पठान का छलका दर्द, स्वीमिंग पूल में डूबने से हुई मौत
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: जहां होगा फाइनल, वहां गेंदबाज या बल्लेबाज…कौन रहा हावी?
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: साउथ अफ्रीका या भारत…कौन जीतेगा वर्ल्ड कप? पाकिस्तानी क्रिकेटर ने किया दावा
संबंधित खबरें
नमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
4 mins ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
15 mins agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
31 mins agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
1 hr agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
1 hr agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
1 hr agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
1 hr ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
2 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines