IND-PAK मैच के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे Youtuber के साथ बड़ा कांड, बीच बाजार मारी गोली

T20 World Cup 2024 IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले की कवरेज के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे एक पाकिस्तानी यूट्यूबर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

India vs Paksitan T20 World Cup

India vs Paksitan T20 World Cup

T20 World Cup 2024 IND vs PAK: टी-20 वर्ल्ड कप के तहत भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को हाई-प्रोफाइल मुकाबला खेला गया था। इस मैच के लिए दुनियाभर से फैंस न्यूयॉर्क के नासाउ स्टेडियम पहुंचे थे। कई यूट्यूबर भी इस मैच की कवरेज करने पहुंचे थे। इस दौरान एक बड़ा कांड हो गया। जानकारी के अनुसार, मैच का व्लॉगिंग करने न्यूयॉर्क पहुंचे पाकिस्तानी यूट्यूबर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन

गार्ड को पसंद नहीं आया वीडियो बनाना

पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि साद अहमद नाम के एक यूट्यूबर की गोली मारकर हत्या कर दी। उसे एक सुरक्षा गार्ड ने गोली मारी। यूट्यूबर नासाउ काउंटी स्टेडियम में भारत बनाम पाकिस्तान मैच की तैयारी के दौरान लोगों के इंटरव्यू लेने गया था। कहा जा रहा है कि यूट्यूबर न्यूयॉर्क के मोबाइल मार्केट में वीडियो बनाने पहुंचा था। उसने उस दौरान कई दुकानदारों की बाइट ली।

विज्ञापन

बाइट लेने के दौरान मारी गोली

फिर उसने एक गार्ड के सामने माइक लगाकर उसकी बाइट लेने की कोशिश की। हालांकि गार्ड को ये सब पसंद नहीं आया। उसने साद से कहा कि वह वीडियो बनाना बंद कर दे। जब साद ने उसकी बात नहीं मानी तो गार्ड ने अपना आपा खोकर यूट्यूबर को गोली मार दी। इसके बाद यूट्यूबर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज

साद के दोस्त ने यूट्यूबर को लेकर बड़ी बात बताई। उसने कहा कि वह परिवार में इकलौता कमाने वाला था। इस घटना के बाद उसका परिवार सदमे में है। दोस्त ने उससे मैच की तैयारियों को कवर करने के लिए जाने से पहले बात की थी। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। जिसमें यूट्यूबर गार्ड से बात करता नजर आ रहा है। इस घटना के बाद एक इंस्टाग्राम पोस्ट में गार्ड के हवाले से दावा किया जा रहा है। गार्ड का कहना है कि वह माइक को मेरे चेहरे के पास लाकर वीडियो बना रहा था। जिससे मुझे गुस्सा आ गया। इस दौरान मैंने अपना आपा खो दिया। आपको बता दें कि टीम इंडिया ने इस मैच में 120 रन के छोटे लक्ष्य का बचाव किया था। भारतीय टीम ने हाई-प्रोफाइल मुकाबले में 6 रन से जीत दर्ज की थी। अब टीम इंडिया मुकाबला 12 जून को यूएसए के खिलाफ खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ