T20 WC 2024: अब कनाडा से पिटेगा पाकिस्तान? ये 5 खिलाड़ी पड़ सकते हैं भारी

T20 World Cup 2024 PAK Vs CAN: पाकिस्तान आज अपना तीसरा मुकाबला कनाडा के साथ खेलने वाली है। अभी तक पाक टीम दो मुकाबले हार चुकी है, वहीं अब कनाडा के सामने जीतना भी बाबर की टीम के लिए उतना आसान नहीं होगा।

T20 World Cup 2024 Pakistan vs Canada

T20 World Cup 2024 Pakistan vs Canada

विज्ञापन

T20 World Cup 2024 PAK Vs CAN: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस विश्व कप में अब बेहद खराब स्थिति में है। पाक टीम को अपने दोनों ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। पहले मैच में मेजबान यूएसए नो पाकिस्तान को हराया तो वहीं दूसरे मैच में भारत ने धूल चटाई थी। अब पाकिस्तान का अगला मुकाबला कनाडा से आज होने वाला है। ऐसे में एक बार फिर पाकिस्तान पर हार का खतरा मंडरा रहा है। कनाडा के 5 खिलाड़ी ऐसे हैं जो पाकिस्तान की हार का आज कारण बन सकते हैं।

पाक के लिए खतरा बनेंगे ये 5 खिलाड़ी

पाकिस्तान की बल्लेबाजी अभी तक इस विश्व कप में कुछ खास नहीं रही है। पाक के बल्लेबाज विपक्षी गेंदबाजों के सामने रन बनाने के लिए तरसते दिखते हैं। भारत के खिलाफ पाक टीम 119 का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई थी। अब पाकिस्तान टीम के बल्लेबाजों की कनाडा के कंजूस गेंदबाजों को सामने अग्निपरीक्षा होने वाली है।

विज्ञापन

1. साद बिन जफर- 6.50 इकॉनमी रेट
2. जुनैद सिद्दीकी- 5.45 इकॉनमी रेट
3. निखिल दत्ता- 6.65 इकॉनमी रेट
4. दिलोन हेलीगर- 7.08 इकॉनमी रेट
5. कलीम सेना- 6.02 इकॉनमी रेट

विज्ञापन

भले ही कनाडा के इन गेंदबाजों का ये इकॉनमी रेट छोटी टीमों के सामने का हो लेकिन न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर ये गेंदबाज पाकिस्तान के बल्लेबाजों के पसीने छुड़ा सकते हैं। ऐसे में अगर पाकिस्तान के बल्लेबाज कनाडा के सामने थोड़ा भी संयम खोते है तो एक बार फिर से बाबर की टीम को हार का सामना करना पड़ सकता है। अब पाकिस्तान की एक हार उनको विश्व कप से बाहर का रास्ता दिखा सकती है।

विज्ञापन

खराब फॉर्म से जूझ रहे पाक बल्लेबाज

अभी तक पाकिस्तान की बल्लेबाजी में वो दमखम नहीं दिखा है। भारत के खिलाफ मोहम्मद रिजवान को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाया था। कप्तान बाबर आजम की फॉर्म ने भी टीम की चिंता बढ़ाई हुई है। इसके अलावा पाकिस्तान का मिडिल ऑर्डर उनकी सबसे बड़ी कमजोरी है। मिडिल ऑर्डर में उस्मान खान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम और शादाब खान जैसे बल्लेबाज रन नहीं बना पा रहे हैं। जिसके चलते टीम को हार का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ